{"_id":"5a653d48-c4a8-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-dilip-kumar-spot-boy-turns-match-fixer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सर निकला दिलीप कुमार का स्पॉट ब्वॉय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सर निकला दिलीप कुमार का स्पॉट ब्वॉय
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को हैदराबाद से मोहम्मद याहिया नाम के फिक्सर को गिरफ्तार किया और जयपुर से श्रीसंत की दूसरी गर्लफ्रेंड से भी मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जिस फिक्सर को गिरफ्तार किया है वह एक समय दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का स्पॉट ब्वॉय रह चुका है।
मूलत: हैदराबाद का रहने वाला याहिया 1984 में मुंबई पहुंचा और स्पॉट ब्वॉय का काम करने लगा। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि उसने 2010 तक स्पॉट ब्वॉय का काम किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह बुकी चंद्रेश के संपर्क में आ गया और आईपीएल-6 में उसके लिए फिक्सर का काम करने लगा। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से तब दबोचा जब वह दुबई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
चंद्रेश से पूछताछ में उसके नाम का खुलासा हुआ था। उसके बाद से ही दिल्ली पुलिस की टीम हैदराबाद में कैंप कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक, याहिया की गिरफ्तारी अहम है और इससे पूछताछ के बाद कई बड़ी मछलियों पर शिकंजा कस सकता है।