{"_id":"0ddc15e4-c70c-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-chandila-friend-arrest-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदीला का दोस्त गिरफ्तार, दिल्ली के खिलाड़ी के घर दबिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चंदीला का दोस्त गिरफ्तार, दिल्ली के खिलाड़ी के घर दबिश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से एक और हैदराबाद से दो बुकीज को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार बुकी क्रिकेटर अजीत चंदीला के संपर्क में था।
विज्ञापन
पुलिस को चंदीला से पूछताछ में पता चला था कि उसका दोस्त फरीदाबाद निवासी भूपेंद्र बुकी है। भूपेंद्र दक्षिण दिल्ली के एक होटल में सिक्योरिटी इंचार्ज का काम करता है।
विज्ञापन
सोमवार को उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हैदराबाद से दुरै अहमद और सुनील सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बुकी अश्विनी अग्रवाल के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
गोवा में भी दिल्ली पुलिस की निशानदेही पर छह बुकीज दबोचे गए। अश्विनी अग्रवाल ने इन बुकीज के नामों का खुलासा किया था।
चेन्नई और मुंबई में हुए मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में छह और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। एजेंसी के अनुसार, मुंबई से पकड़े गए दो बुकीज पाकिस्तान में बैठे फिक्सरों से बात करते थे।
रविवार देर रात पुलिस ने दिल्ली डेयरडेविल्स के एक खिलाड़ी के घर पर दबिश दी। लेकिन भनक लगते ही यह खिलाड़ी घर पर ताला लगाकर भाग गया।