फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl spot-fixing

स्पॉट फिक्सिंग में नेता का साला भी शामिल

Thu, 30 May 2013 12:55 AM IST
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा Updated Thu, 30 May 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
ipl spot-fixing

स्पॉट फिक्सिंग में एक राजनीतिक पार्टी के नेता आमिर ने बुकी चंद्रेश के साथ जो ठगी का ड्रामा रचा था, उसमें आमिर का साला भी शामिल था।

विज्ञापन


आमिर ने चंद्रेश पटेल को अपने साले सैयद दुरे अहमद को बीसीसीआई का बाउंसर बताया था।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात का खुलासा किया है कि आमिर ने बुकी चंद्रेश की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कथित चार खिलाड़ियों से अंधेरे जैसी जगह पर मुलाकात कराई थी।

ताकि चंद्रेश पटेल यह पहचान नहीं कर सके कि वह असली नहीं फर्जी खिलाड़ी हैं। दिल्ली पुलिस की टीम आमिर के साले सैयद दुरे अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है।

हालांकि दिल्ली पुलिस इस बात पर अभी तक पर्दा डाले हुए है कि गिरफ्तार सैयद दुरे अहमद आमिर का साला है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुकी चंद्रेश पटेल जब हैदराबाद के होटल में आमिर से मिलने गया था उस समय सैयद दुरे अहमद ने चंद्रेश पटेल की तलाशी ली थी।
विज्ञापन


सैयद दुरे अहमद ने चंद्रेश को बताया था कि वह बीसीसीआई का बाउंसर है और बीसीसीआई ने उसे बतौर बाउंसर आमिर के साथ रखा हुआ है।

विशेष पुलिस आयुक्त एसएस श्रीवास्तव से जब इस ड्रामे से पर्दा उठाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की तफ्तीश की जा रही है और दिल्ली पुलिस जल्द ही इस मामले में कुछ खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीमें हैदराबाद में डेरा डाले हुए है, मगर आमिर के बारे में कई दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों को ये भी उम्मीद है कि आमिर के गिरफ्त में आने बाद कुछेक खिलाड़ियों के नाम सामने आ सकते हैं।

गौरतलब है कि आमिर ने बुकी चंद्रेश से सनराइजर्स हैदराबाद के नाम नाम पर चार फर्जी खिलाड़ियों से मिलाकर चंद्रेश से 32 लाख रुपये ले लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed