फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl' s two new team for two years

आईपीएल 2016: पुणे और राजकोट होंगी दो नई टीमें

Tue, 08 Dec 2015 03:58 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
ipl' s two new team for two years

आईपीएल में आगामी दो साल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की जगह दो टीमों की घोषणा हो गई। मंगलवार को बीसीसीआई की बैठक में इसका ऐलान हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को नई दिल्ली में बीसीसीआई के अधिकारियों की मीटिंग हुई, जिसमें पुणे और राजकोट दोनों टीमों को फाइनल किया गया। इससे पहले सोमवार तक दोनों नई टीमों की नीलामी में 21 कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा अपने दस्तावेज जमा किए गए थे।
विज्ञापन


ये दोनों टीमें आईपीएल में दो साल वर्ष 2016 और 2017 का हिस्सा रहेंगी। नामी बिजनेसमैन आरपीजी संजीव गोयनका ने पुणे जबकि इंटेक्स मोबाइल ने राजकोट की टीम खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के ऐलान के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आईपीएल 2016 के टूर्नामेंट की घोषणा भी कर दी। मैच 9 अप्रैल से 19 मई तक खेले जाएंगे।

इसी माह में लगेगी क्रिकेटरों की बोली

ipl' s two new team for two years

दोनों टीमों के ऐलान के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने यह भी बताया कि इसी माह 15 दिसंबर को नई दिल्ली में क्रिकेटरों की बोली लगेगी। इस बोली में सभी टीमों के क्रिकेटर शामिल होंगे। यह अनुबंध आगामी दो साल वर्ष 2017 तक ही प्रभावी होगा।

आईपीएल के आगामी दो साल के लिए चुनी गई दो नई टीमों पुणे और राजकोट को खरीदने के लिए नई नामी कंपनियों ने बिड और अपने दस्तावेज जमा किए हैं। इनमें चेन्नई की 50 साल पुरानी कंपनी चेत्तिनाद सीमेंट भी हैं।

यह कंपनी पिछले कई सालों से बीसीसीआई के साथ कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में स्पोंसर्स रह चुकी है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस लोढ़ा कमेटी द्वारा आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्‍थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed