फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl retention 2018 live updates

IPL रिटेंशन: आठों टीमों ने इन खिलाड़ियों को रखा बरकरार, गौतम को लगा 'गंभीर' झटका

Fri, 05 Jan 2018 04:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
ipl retention 2018 live updates
IPL 2018 - फोटो : File
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन की रिटेंशन पॉलिसी गुरुवार को मुंबई में शुरू हो गई है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने विकेटकीपर रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिश को रिटेन कर लिया है, साथ ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को हेड कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है। 
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया है। 

किंग्स इलेवन पंजाब ने अक्ष र पटेल को रिटेन किया। 

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन किया। वहीं, केकेआर ने कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन न करके सबको चौका दिया। 

राजस्थान रॉयलस ने स्टीव स्मिथ को रिटेन किया। 

रॉयल चैलेंजर्स ने विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और सरफराज खान को रिटेन किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार को रिटेन  किया। 
 


 
रिटेंशन पॉलिसी के बारे में आपको बता दें कि एक फ्रैंचाइजी अधिक से अधिक तीन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रख सकती है। यह भी संभव है कि वो अपने साथ दो या फिर किसी एक खिलाड़ी को भी रिटेन कर सकती है। ऐसा भी संभव है कि कोई फ्रैंचाइजी चाहे तो किसी खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर सकती है।
 

     
फ्रैंचाइजी रिटेन करने के समय ज्यादा से ज्यादा तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी या फिर दो विदेशी, वरना दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन कर सकती हैं। आईपीएल टीमों को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए खर्च होने वाले राशि को 66 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 80 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
 

 

यदि फ्रेंचाइजी तीन खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो पहले प्लेयर को 15 करोड़, दूसरे प्लेयर को 11 करोड़ और तीसरे प्लेयर को 7 करोड़ मिलेंगे। यदि फ्रेंचाइजी दो प्लेयर्स को रिटेन करता है तो पहले खिलाड़ी को 15 करोड़, दूसरे खिलाड़ी को 8.5 करोड़ मिल पाएंगे। यदि फ्रेंचाइजी एक ही खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला लेती है तो रिटेन हुए खिलाड़ी को अधिकतम 12.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

इसके बाद फ्रैंचाइजी के पास नीलामी के दिन राइट टू मैच कार्ड से भी खिलाड़ियों को हासिल करने का मौका होगा।
 

 

 
ऐसा है इस बार का नया फोर्मेट- 

2018 में सैलरी कैप को बढ़ाकर 66 करोड़ से बढ़ाकर 80 करोड़, 2019 के लिए 82 करोड़ और 2020 के लिए 85 करोड़ कर दिया गया है।

अगर तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाता है तो 1 प्लेयर को 15 करोड़ मिल सकेंगे, दूसरे प्लेयर को 11 करोड़ और तीसरे प्लेयर को 7 करोड़।

अगर दो प्लेयर्स को रिटेन किया जाता है तो पहले खिलाड़ी को 12.5 करोड़, दूसरे खिलाड़ी को 8.5 करोड़ मिल पाएंगे।

अगर एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है तो उसे अधिकतम 12.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

 

 











 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed