फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: RCB Cricket Director Mo bobat give update on All rounder Glen Maxwell ahead of match against SRH

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले मैक्सवेल पर आया बड़ा अपडेट, टीम के क्रिकेट निदेशक ने दी जानकारी

Sun, 14 Apr 2024 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Apr 2024 08:51 PM IST
सार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अबतक खामोश है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हुए थे।

विज्ञापन
IPL: RCB Cricket Director Mo bobat give update on All rounder Glen Maxwell ahead of match against SRH
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार को आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे और उनका अगले मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। इसे लेकर आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का बयान सामने आया है। बोबाट ने मैक्सवेल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बोबाट ने मैक्सवेल की चोट को लेकर चिंताओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


मैक्सवेल को अंगूठे में लगी थी चोट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रह सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने आकाश दीप की गेंद पर जोरदार शॉट खेला और गेंद सीधी मैक्सवेल के हाथों में गई। गेंद काफी तेजी से आई थी जिस कारण मैक्सवेल उसे पकड़ नहीं सके और चोटिल हो गए। इसके बाद ही मैक्सवेल मैदान से बाहर चले गए थे। 
विज्ञापन


मैक्सवेल का हुआ है स्कैन
बोबाट ने हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बताया कि मैक्सवेल के कुछ स्कैन हुए हैं, लेकिन वह फिलहाल ठीक हैं। उन्होंने कहा, मैक्सवेल की चोट को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वह अभ्यास के लिए तैयार हैं और देखते हैं कि आगे क्या होता है। मैक्सवेल निराश हैं। वह शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय से प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल हमारी योजनाओं का हिस्सा हैं और हमारे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हम उनके साथ हैं और उन्हें फॉर्म में लौटाने के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्सवेल बल्ले से नहीं कर पा रहे प्रभावशाली प्रदर्शन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अबतक खामोश है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हुए थे। आईपीएल करियर में यह 17वीं बार था जब मैक्सवेल शून्य पर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार खाता खोले बिना आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में मैक्सवेल रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी पर पहुंच गए हैं। यहां तक कि वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में इतनी ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।  


मैक्सवेल की वापसी आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण
बोबाट ने कहा, मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में रजत पाटीदार फॉर्म में लौटे थे। हम लगातार खिलाड़ियों के साथ बात करते हैं और खेल के बीच में उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं। हम ऐसा करने के लिए मैक्सवेल के साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed