फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL possibly gets cancelled after 21 lockdown announced by Narendra modi government due to covid19

...तो आईपीएल होगा रद्द, 21 दिन के लॉकडाउन के बाद आयोजन मुश्किल

Thu, 26 Mar 2020 08:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Mar 2020 08:12 AM IST
सार

  • वाडिया बोले मई में अगर स्थिति सुधरती है तो भी हमारे पास कितना समय होगा
  • बोले, क्या विदेशी खिलाड़ियों को देश में प्रवेश की मिलेगी अनुमति
  • 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया हैं इस लुभावनी लीग को  

विज्ञापन
IPL possibly gets cancelled after 21 lockdown announced by Narendra modi government due to covid19
आईपीएल/कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रद्द करने का दबाव बढ़ गया है। बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। तब उसने कहा था कि टूर्नामेंट का आयोजन सिर्फ स्थिति में सुधार होने पर किया जाएगा। लेकिन इसमें सुधार होने की जगह स्थिति और गंभीर हो गई है।

विज्ञापन


भारत में इस वायरस की चपेट में लगभग छह सौ लोग आ गए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया इस मुद्दे पर अधिक स्पष्ट दिखे। वाडिया ने कहा, ‘बीसीसीआई को वास्तव में आईपीएल को अब स्थगित करने पर विचार करना चाहिए। एक प्रमुख खेल आयोजन के तौर पर हमें बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है।’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘मई तक स्थिति में अगर सुधार होता है और मुझे आशा है कि ऐसा होगा तो भी हमारे पास कितना समय रहेगा। क्या तब विदेशी खिलाड़ियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति होगी?’ इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई ने अधिकारियों और टीम के मालिकों के सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


सौरव गांगुली अध्यक्ष, बीसीसीआई

मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। हम उसी स्थान पर हैं जहां हम इसे निलंबित करने वाले फैसला लेते समय थे। पिछले दस दिनों में कुछ भी नहीं बदला है। ऐसे में मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। यथास्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी, बीसीसीआई

21 दिन के लॉकडाउन के बाद अब यह लगभग असंभव सा होगा की चीजें सामान्य हो। लॉकडाउन हट गया तो भी 14 अप्रैल के बाद भी बहुत सारे प्रतिबंध जारी रहेंगे। ऐसे में लीग को रद्द नहीं करना मूर्खता होगी।

IPL possibly gets cancelled after 21 lockdown announced by Narendra modi government due to covid19
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
29 से होनी थी यह लीग
ग्लैमर और चकाचौंध से भरी आठ टीमों की यह लीग मूल रूप से 29 मार्च को मुंबई में शुरू होने वाली थी। ऐसा लग रहा कि बीसीसीआई को अब भी स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही इसलिए वह कोई फैसला नहीं कर पा रहा है।

मुश्किल होता जा रहा है
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘अगर ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है, तो आईपीएल उस लिहाज से बहुत छोटा टूर्नामेंट है। इसे आयोजित करना मुश्किल होता जा रहा। हमें इस बात को भी सोचना चाहिए की अभी सरकार विदेशी वीजा की अनुमति देने के बारे में भी विचार भी नहीं कर रही।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed