फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Playoffs 2022: Big announcement of Kolkata Metro, special service will be given for playoff matches on 24th and 25th May

IPL: कोलकाता में 24-25 मई को प्लेऑफ मैचों के लिए चलेगी विशेष मेट्रो, राजस्थान की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी

Mon, 23 May 2022 08:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 May 2022 08:46 PM IST
सार

24 मई को पहले क्वालिफायर में गुजरात और राजस्थान की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी। वहीं, 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही लखनऊ और बैंगलोर के बीच एकमात्र एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।
 

विज्ञापन
IPL Playoffs 2022: Big announcement of Kolkata Metro, special service will be given for playoff matches on 24th and 25th May
कोलकाता मेट्रो रेलवे - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। प्लेऑफ की चार टीमों का फैसला हो चुका है। गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही। अब 24 मई से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


24 मई को पहले क्वालिफायर में गुजरात और राजस्थान की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी। वहीं, 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही लखनऊ और बैंगलोर के बीच एकमात्र एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी के लिए कोलकाता भी पूरी तरह से तैयार है। कोलकाता मेट्रो ने भी इन मैचों के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फैन्स को कोई कष्ट न हो, इसलिए बड़ी घोषणा की है। कोलकाता मेट्रो रेलवे ने कहा है कि वह 24 और 25 मई को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले आईपीएल मैचों के लिए  विशेष मध्यरात्रि मेट्रो सेवा प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस्ट में कहा गया कि टी-20 मैच के बाद एस्प्लेनेड स्टेशन से दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष स्टेशन तक के लिए अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं दी गई हैं। ये रात 12 बजे तक चलेंगी। इसके लिए एस्प्लेनेड स्टेशन पर बुकिंग काउंटर खुले रहेंगे। वहां केवल स्मार्ट कार्ड और टोकन की बिक्री होगी। ये मेट्रो ट्रेनें रास्ते में आने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।


आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालिफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, 29 मई को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाना है। 

राजस्थान की फ्लाइट में टर्बुलेंस
राजस्थान रॉयल्स ने भी कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि उनके लिए ये सफर अच्छा नहीं रहा। कोलकाता पहुंचते के दौरान राजस्थान रॉयल्स की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुई। इस वजह से विमान में मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ डर गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। कुछ खिलाड़ी इस दौरान हल्ला बोल के नारे लगाते भी दिखाई दिए। आखिरी में टीम मैनेजर रोमी भिंडर यह कहते हुए नजर आए कि एयरलाइंस से भरोसा उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed