फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Mega Auction 2022: Fans excited with Kaviya maran, Suhana khan and Jhanvi Mehta presence in auction check the details of these celebrities

IPL Mega Auction 2022: नीलामी में छाईं रहीं ये तीन लड़कियां, खिलाड़ियों पर दांव लगाते वायरल हुई तस्वीरें

Sun, 13 Feb 2022 06:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Bengaluru
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Bengaluru Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 13 Feb 2022 06:10 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के लिए आज यानी शनिवार को बेंगलुरु में नीलामी जारी है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना शुरू कर दिया है

विज्ञापन
IPL Mega Auction 2022: Fans excited with Kaviya maran, Suhana khan and Jhanvi Mehta presence in auction check the details of these celebrities
झानवी मेहता, सुहाना खान और काव्या मारन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए आज यानी शनिवार को बेंगलुरु में नीलामी जारी है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना शुरू कर दिया है। नीलामी के दौरान बोली लगाने वालों में तीन लड़कियों भी शामिल है जो अपनी फ्रेंचाइजियों की तरफ से खिलाड़ियों के लिए निर्णय ले रही हैं। इन तीनों लड़कियों की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीलामी में सुर्खियां बटोरने वाली ये तीनों कौन है। 

विज्ञापन

काव्या मारन

IPL Mega Auction 2022: Fans excited with Kaviya maran, Suhana khan and Jhanvi Mehta presence in auction check the details of these celebrities
काव्या मारन - फोटो : social media

सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर बैठी लड़की आईपीएल ऑक्शन के दौरान सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऑक्शन में हैदराबाद के लिए बोली लगाने वाली खूबसूरत लड़की का नाम काव्या मारन है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाना खान

IPL Mega Auction 2022: Fans excited with Kaviya maran, Suhana khan and Jhanvi Mehta presence in auction check the details of these celebrities
आर्यन खान और सुहाना खान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता और कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने भाई आर्यन खान के साथ खिलाड़ियों की बोली लगा रहीं। 21 वर्षीय सुहाना पहली बार नीलामी में पहुंची हैं जबकि उनके भाई आर्यन इससे पहले भी नीलामी में जाते रहे हैं। सुहाना प्री-ऑक्शन में भी दिखी थी।

विज्ञापन

जाह्नवी मेहता

IPL Mega Auction 2022: Fans excited with Kaviya maran, Suhana khan and Jhanvi Mehta presence in auction check the details of these celebrities
Jhanvi Mehta

बॉलीवुड अभिनेत्री और कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालकिन जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता चार साल बाद एक बार फिर से नीलामी में पहुंची हैं। इससे पहले वह जब यहां पहुंची थीं तब उनकी उम्र 18 साल थी। जाह्नवी केकेआर की तरफ से सुहाना के साथ मिलकर खिलाड़ियों का चुनाव कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed