फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Mega Auction 2022 Chennai Super Kings have a special plan for the auction keep an eye on faf du plessis shardul thakur deepak chahar

IPL Mega Auction 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी के लिए बनाई खास योजना, डुप्लेसिस-चाहर और शार्दुल पर नजर

Sun, 06 Feb 2022 08:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Feb 2022 08:36 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा करने के लिए जानी जाती है। टीम हमेशा मुख्य खिलाड़ियों को नीलामी में वापस लाने पर जोर देती है। इस बार उसने कई स्टार क्रिकेटर को रिटेन नहीं किया है।

विज्ञापन
IPL Mega Auction 2022 Chennai Super Kings have a special plan for the auction keep an eye on faf du plessis shardul thakur deepak chahar
शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा करने के लिए जानी जाती है। टीम हमेशा मुख्य खिलाड़ियों को नीलामी में वापस लाने पर जोर देती है। इस बार उसने कई स्टार क्रिकेटर को रिटेन नहीं किया है। इनमें ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस के अलावा दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब चेन्नई ने नीलामी के लिए एक योजना बनाई है। धोनी की टीम फिर से पुराने दिग्गजों को लाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


इस बारे में चेन्नई सुपरकिंग्स के सूत्र ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा है कि वे रिटेन नहीं होने वाले स्टार खिलाड़ियों को फिर से टीम में लाना चाहेंगे। इनमें शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और फाफ डुप्लेसिस मुख्य हैं। सूत्र ने कहा, “नीलामी की योजनाओं को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। हम  फिर से उन खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेंगे जिन्होंने चेन्नई के लिए कई सालों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम उन खिलाड़ियों का नाम नहीं बता सकते हैं।”
विज्ञापन


सूत्र ने आगे कहा, “चेन्नई की टीम अपने खिलाड़ियों को लगातार समर्थन करती है। इसी से हमारी टीम मजबूत बनी है। हमें रिटेंशन नीति के कारण कई खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा। इसलिए आप आगे नहीं जानते कि क्या होगा।” चेन्नई ने रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली और पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई के पास 21 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 42 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। धोनी कुछ दिनों पहले नीलामी की योजना बनाने के लिए चेन्नई गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि वे 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में टेबल पर नजर आ सकते हैं।


चेन्नई के सूत्र ने कहा, “महेंद्र सिंह धोनी नीलामी में शामिल होने के लिए वहां जा सकते हैं, लेकिन यह फैसला उनको करना है। वे इस बारे में अंतिम निर्णय नीलामी से कुछ दिन पहले लेंगे। अगर वे बेंगलुरु नहीं जा सके तो फोन पर जुड़े रहेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed