{"_id":"0d1b20fc-aea0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-royal-challengers-bangalore-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर आएगी क्रिस गेल की आंधी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज फिर आएगी क्रिस गेल की आंधी!
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 27 Apr 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल छह की सबसे मजबूत टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कैरेबियाई तूफान क्रिस गेल ने जिस अंदाज में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पिछले मैच में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, उससे पूरा आईपीएल गेलमय हो चुका है।
विज्ञापन
शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी समर्थक ऐसी ही पारी की उम्मीद कर रहे हैं। बंगलोर की टीम आठ में से छह मैच जीतकर सर्वाधिक 12 अंक हासिल कर चोटी पर है जबकि मुंबई के पास सात मैचों में चार जीत से आठ अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
बंगलोर की टीम में गेल के अलावा कप्तान विराट कोहली लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि एबी डीवीलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान के रूप में उसके पास कई बढ़िया बल्लेबाज हैं। साथ ही रवि रामपाल ने गेंद और बल्ले दोनों से ही अपनी टीम के लिए कमाल दिखाया है।
विज्ञापन
हालांकि मुंबई के पास भी सचिन तेंदुलकर, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकते हैं। गेंदबाजी का दारोमदार मिचेल जानसन, लसिथ मलिंगा और प्रज्ञान ओझा पर होगा।
इन पर रहेगी नजर
बंगलोर: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, विनय कुमार, रामपाल
मुंबई: ड्वेन स्मिथ, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, लसिथ मलिंगा, मिचेल जॉनसन