{"_id":"247c4446-b810-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-kings-xi-punjab-vs-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सामने जीत ही एकमात्र विकल्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब के सामने जीत ही एकमात्र विकल्प
मोहाली/एजेंसी
Updated Thu, 09 May 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को कड़ी शिकस्त देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब बृहस्पतिवार को एक बार फिर अपने मैदान पर जीत दोहराना चाहेगी।
विज्ञापन
पंजाब का अगला मुकाबला राजस्थान रायल्स के साथ है और एलिमिनेशन तक पहुंचने के लिए अब उसके पास शेष सभी मैचों को जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
पंजाब ने अपने तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर की मदद से टूर्नामेंट में अपनी धूमिल हो चुकी संभावनाओं को फिर से जिंदा कर दिया है। इन संभावनाओं को कायम रखने के लिए उसे राजस्थान के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराना होगा।
पंजाब ने अभी तक 11 मैचों में से पांच जीते हैं जिससे उसके 10 अंक हैं। दूसरी ओर राजस्थान 12 मैचों में से आठ जीते हैं, जिससे उसके 16 अंक हैं और वह खिताब की दावेदारों में शामिल है।
विज्ञापन
पंजाब का सारा दारोमदार एक बार फिर से मिलर पर होगा। इसके अलावा कप्तान डेविड हसी, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह और शॉन मार्श के रूप में उसके पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी, पीयूष चावला और परविंदर अवाना भी अच्छा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जहां तक राजस्थान की बात है तो कप्तान राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन के अलावा आलराउंडर शेन वाटसन, ब्रैड हॉज, स्टुअर्ट बिन्नी और जेम्स फॉक्नेर ने अब तक टीम का झंडा बुलंद रखा है।