फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Lucknow bowler Mohsin's hand had come to be amputated, if the surgery was delayed, his left hand would no

IPL: लखनऊ के गेंदबाज मोहसिन के हाथ कटने की आ गई थी नौबत, सर्जरी में देरी होती तो नहीं रहता बायां हाथ

Wed, 17 May 2023 10:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 May 2023 10:11 PM IST
सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन की पिछले साल कंधे की सर्जरी हुई थी। उनके बाएं कंधे में खून के थक्के जम गए थे और इसके कारण वह पूरे घरेलू सत्र से बाहर हो गए थे

विज्ञापन
IPL: Lucknow bowler Mohsin's hand had come to be amputated, if the surgery was delayed, his left hand would no
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कहा कि अगर वह डॉक्टरों के पास सही समय पर नहीं जाते तो उनका हाथ भी काटना पड़ सकता था। मोहसिन ने मंगलवार को आईपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार आखिरी ओवर फेंका था जिससे टीम को जीत मिली थी। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे आक्रामक बल्लेबाज थे, लेकिन मोहसिन ने सिर्फ पांच रन दिए थे।
विज्ञापन


जम गए थे खून के थक्के
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन की पिछले साल कंधे की सर्जरी हुई थी। उनके बाएं कंधे में खून के थक्के जम गए थे और इसके कारण वह पूरे घरेलू सत्र से बाहर हो गए थे। इसके अलावा पिछले साल आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। मोहसिन ने कहा, ‘मेरा क्रिकेट खेलने से भरोसा टूट गया था। मैं कई बार कोशिश करता तब जाकर हाथ उठ पाता था तो फिर सीधा नहीं हो पाता था। यह चिकित्सा संबंधी बीमारी थी। जब मैं कभी अपने उस सयम को याद करता हूं तो डर जाता हूं। मुझे डॉक्टरों ने कहा था कि अगर मैं सर्जरी कराने में एक महीना और देर कर देता तो मेरा हाथ भी काटना पड़ सकता था। मैं तो यही कहूंगा कि यह बीमारी किसी व्यक्ति को नहीं हो। यह अजीब ही तरह की बीमारी थी। मेरी धमनियां बंद हो गई थीं। इनमें खून के थक्के जमे थे।’
विज्ञापन


देखा है बहुत कठिन समय
मोहसिन ने कहा, 'मैंने सर्जरी से पहले और इसके बाद काफी कठिन समय देखा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ, राजीव शुक्ला, लखनऊ सुपरजायंट्स, गौतम गंभीर मेरे परिवार, इन सभी ने मेरा मुश्किल समय में साथ दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे खेलते देखकर खुश होंगे 
मोहसिन ने कहा, 'मेरे पिता को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई क्योंकि उन्हें मस्तिष्क आघात (ब्रेन स्ट्रोक) हुआ था। वह 10 दिन से आईसीयू में भर्ती थे। मैं उनके लिए खेल रहा था। मैं उनसे मिलने अस्पताल गया था और उनसे कहा था कि वह ठीक हो जाएंगे और मुझे खेलते हुए देखेंगे। मुझे खेलते देखकर वह बहुत खुश हुए होंगे।'


मोहसिन का आईपीएल में पिछला सत्र बहुत शानदार रहा था। उन्होंने नौ मैचों में 14 विकेट झटके थे। इसके बाद उन्हें कंधे की इंजरी हो गई थी। फिर लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो गए। वह आईपीएल के मौजूदा सत्र में भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे। मुंबई के खिलाफ उनका इस सत्र का यह दूसरा आईपीएल मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed