फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live rajasthan royals vs kolkata knight riders

केकेआर की राजस्थान पर रॉयल जीत

Fri, 03 May 2013 11:46 PM IST
कोलकाता/खेल डेस्क
कोलकाता/खेल डेस्क Updated Fri, 03 May 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
ipl live rajasthan royals vs kolkata knight riders

करो या मरो के मुकाबले में पहले गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी और उसके बाद यूसुफ पठान के नाबाद 49 रन की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 16 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


राजस्थान ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।

इस सीजन में कोलकाता की यह चौथी जीत है और इसके साथ ही उसने प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


यूसुफ ने 35 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। उन्होंने जैक्स कैलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 78 रन का योगदान दिया।

कैलिस ने 30 गेंदों में 33 रन बनाए। मनविंदर बिस्ला ने 29 रन और कप्तान गौतम गंभीर ने 12 रन का योगदान दिया। रॉयल्स की ओर से अंकित चवन और शेन वाटसन ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत खराब रही। उसने 27 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए।

सचित्रा सेनानायके ने अजिंक्य रहाणे (6) को आउट कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद इकबाल अब्दुला ने जेम्स फॉक्नेर को गंभीर के हाथों लपका कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया।

ओपनर शेन वाटसन और संजू सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़ राजस्थान को संभालने की कोशिश की। लेकिन सुनील नारायन ने वाटसन को पेवेलियन भेज रॉयल्स की रफ्तार धीमी कर दी।


वाटसन ने 35 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। सैमसन ने 36 गेंदों में 40 रन की पारी खेली और वह भी भाटिया की गेंद पर अपना कैच कालिस को थमा कर चलते बने।

राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका। कप्तान राहुल द्रविड़ आश्चर्यजनक रूप से आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वह छह रन पर नाबाद लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed