फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pune warriors vs delhi daredevils

पुणे की शानदार जीत,दिल्ली बनी फिसड्डी टीम

Sun, 19 May 2013 10:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 19 May 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
pune warriors vs delhi daredevils

आईपीएल 6 की सबसे फिसड्डी टीम की जंग में दिल्ली डेयरडेविल्स को पुणे वारियर्स के हाथों 38 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के 71वें मुकाबले में हार के साथ ही दिल्ली ने 9 टीमों की इस जंग में सबसे नीचे पायदान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया। 16 मैचों में दिल्ली की यह रिकॉर्ड 13वीं हार है। एक टूर्नामेंट में किसी भी टीम का यह अब तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन भी है।

दूसरी ओर,पुणे को 16 मैचों में इस चौथी जीत के साथ अंक तालिका में आठवां स्थान नसीब हुआ।

फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 64 रन तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान महेला जयवर्धने (14),डेविड वार्नर (2),भरत चिपली (16),वीरेंद्र सहवाग (11) और बेन रोहरर (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इरफान पठान (24) और मुरलीधरन गौतम ने छठे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम की आस जगाई। लेकिन गौतम 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पुछल्ले बल्लेबाज भी कोई कारनामा नहीं कर सके।

पुणे की ओर से अली मुर्तजा और एंजोलो मैथ्यूज को 3-3 जबकि वाएने पार्नेल व अशोक डिंडा को 1-1 सफलता मिली।

इससे पूर्व टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने वाली पुणे टीम के लिए फिंच के अलावा ल्युक राइट ने 44,एंजेलो मैथ्यूज 30 और राबिन उथप्पा ने 24 रनों की पारी खेली। राइट और मैथ्यूज के बीच 5वें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।

दिल्ली की ओर से सिद्धार्थ कौल को 2 और इरफान पठान,उमेश यादव व शहबाज नदीम को 1-1 सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed