{"_id":"2b647a2a-b0d7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-mumbai-indians-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मैच में मुंबई ने पंजाब को 4 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोमांचक मैच में मुंबई ने पंजाब को 4 रन से हराया
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 41वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस ने 4 रनों से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखा है।
विज्ञापन
मुंबई के नए कप्तान रोहित शर्मा के नाम यह लगातार तीसरी जीत है। रोहित शर्मा को मैन आफ द मैच का खिताब मिला।
मुंबई के दिए गए 175 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की पूरी टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही।
पंजाब के सलामी बल्लेबाज मंदीप सिंह 9 और शॉन मार्श केवल 10 रन बनाकर चलते बने। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 56 रन डेविड मिलर ने बनाए। इसके अलावा कप्तान डेविड हसी ने 34 रनों का योगदान दिया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
मुंबई ने बनाए 174 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रन बनाए।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को पहला झटका सचिन के रूप में लगा। सचिन केवन 9 रन बनाकर प्रवीण कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।
हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज ड्वने स्मिथ 32 गेंदों पर 33 रन बनाकर मुंबई को थोड़ी मजबूती दी। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन रोहित शर्मा ने बनाए इसके अलावा दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
पंजाब की तरफ से मनप्रीत गोनी, पीयुष चावला और प्रवीण कुमार को 1-1 विकेट मिले।