{"_id":"49e57e86-ae7a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-kings-xi-punjab-vs-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्ला के नाबाद पचासे से कोलकाता जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिस्ला के नाबाद पचासे से कोलकाता जीता
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sat, 27 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनविंदर बिस्ला के नाबाद अर्धशतक की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
पंजाब ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बिस्ला ने 44 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्कों से नाबाद 51 रन बनाए। जाक कालिस ने 37 और इयान मोर्गन ने 42 रन का योगदान दिया। अजहर महमूद ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की शुरुआत अच्छी रही। एडम गिलक्रिस्ट और मनदीप सिंह ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। लेकिन जाक कालिस ने मनदीप को मोर्गन के हाथों लपका पंजाब को पहला झटका दिया।
विज्ञापन
मनदीप 25 रन की अपनी पारी में पांच चौके उड़ाए। इसके बार गिलक्रिस्ट भी 27 के निजी स्कोर पर चलते बने। मनन वोहरा किंग्स के टॉप स्कोर रहे। उन्होंने 21 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। हसी ने 21 रन का योगदान दिया।
आखिरी में गुरकीरत सिंह ने 15 गेंदों में दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाकर किंग्स को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। कोलकाता की ओर से जाक कालिस ने दो विकेट झटके। उन्होंने मनदीप सिंह और डेविड हसी का अहम विकेट लिया। पर्पल कैपधारी सुनील नारायन को आज कोई विकेट नहीं मिला।