फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live delhi daredevils vs pune warriors

फिसड्डियों की जंग में दिल्ली ने बाजी मारी

Mon, 29 Apr 2013 12:08 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Apr 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
ipl live delhi daredevils vs pune warriors

लगातार हार झेल रही दिल्ली डेयरडेविल्स को आखिरकार दूसरी जीत का स्वाद चखने को मिल ही गया।

विज्ञापन


रविवार को रायपुर के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पुणे वॉरियर्स को 15 रन से हराकर नौ मैचों में दूसरी जीत हासिल की।

दिल्ली के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे वॉरियर्स निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी। दिल्ली के डेविड वॉर्नर को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


पुणे ने हालांकि सधी हुई शुरुआत की और उसका पहला विकेट 76 रनों के स्कोर पर गिरा। लेकिन उसके बल्लेबाज टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए।

सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 33 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 37 रनों की पारी खेली। कप्तान एरोन फिंच ने भी 5 चौकों के साथ 37 रन बनाए। युवराज सिंह ने 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से इरफान पठान और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले।

दिल्ली ने दिया 165 का लक्ष्य
इससे पहले डेविड वॉर्नर के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे वॉरियर्स को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया। डेविड वॉर्नर ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 51 रनों की शानदार पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि दिल्ली के कप्तान महेला जयवर्धने सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरे छोर पर डटे वीरेंद्र सहवाग ने उन्मुक्त चंद के साथ दिल्ली की पारी को संभाला। सहवाग 26 गेंद में दो चौके और दो छक्कों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए।

पुणे की ओर से अशोक डिंडा को 3 और अभिषेक नायर व राहुल शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed