{"_id":"b6f087e0-c5fa-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के शेर हुए ढेर, मुंबई बना आईपीएल चैंपियन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के शेर हुए ढेर, मुंबई बना आईपीएल चैंपियन
कोलकाता
Updated Mon, 27 May 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम 2010 के फाइनल में चेन्नई के हाथों हारी थी।
विज्ञापन
149 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से कप्तान धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन बनाए। केरोन पोलार्ड को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
सचिन ने आईपीएल को कहा अलविदा
विज्ञापन
मैच की फोटोगैलरी देखने के लिए क्लिक करें
चेन्नई का विकेट पतन
पहले ही ओवर में मलिंगा ने माइकल हसी (1) और सुरेश रैना (0) को पवेलियन भेज दिया। दूसरे ओवर में मिचेल जॉनसन ने बद्रीनाथ (0) को आउट कर चेन्नई की कमर तोड़ दी है। छठे ओवर में रिषी धवन ने ड्वेन ब्रावो (15) को पवेलियन भेज चेन्नई की हालत और खराब कर दी है। इसके बाद रविंद्र जडेजा को बिना खाता खोले हरभजन ने आउट किया। मुरली विजय 18 रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर आउट हुए। एल्बी मोर्कल (10) रन बनाकर ओझा की गेंद पर बोल्ड हुए उसके बाद क्रिस मोरिश बिना खाता खोले भज्जी की गेंद पर आउट हुए। नवां विकेट पोलार्ड के नाम रहा। पोलार्ड ने अश्विन को 9 के स्कोर पर आउट किया।
मैच के फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
मुंबई ने बनाए 148 रन
मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए। पोलार्ड ने सर्वाधिक नाबाद 60 रन बनाए जबकि अंबाती रायूडू ने 37 रनों का योगदान दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मुंबई को रास नहीं आया। पहले ही ओवर में मोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ (4) को पगबाधा कराकर उसे पहला झटका दे दिया। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मोर्ने मोर्कल ने दूसरे ओपनर आदित्य तारे (0) को बोल्ड कर दिया।
मुंबई ने दोहरे झटकों से संभलने की कोशिश की लेकिन चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (2) भी मोर्कल की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। इसके बाद संभल कर खेल रहे दिनेश कार्तिक भी 21 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की गेंद पर बोल्ड हो गए।
कार्तिक के बाद अंबाती रायुडू और पोलार्ड ने पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर टीम को स्कोर सौ के पार पहुंचा दिया। लेकिन रायुडू (37) ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। इसके साथ ही ब्रावो ने पर्पल कैप पर अपना कब्जा भी जमा लिया। ब्रावो ने हरभजन सिंह (14) को कैच आउट कर टूर्नामेंट में अपनी 30वीं सफलता हासिल की।
ब्रावो ने फाइनल मैच में जबर्दस्त गेंदबाजी की और 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अंतिम ओवर में 2 विकेट झटके। हालांकि पोलार्ड ने 20वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के जमाए।