फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Live: chennai super kings vs mumbai indians

लगातार 7 जीत के बाद हारी चेन्नई

Sun, 05 May 2013 07:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 05 May 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
IPL Live: chennai super kings vs mumbai indians

लगातार 7 जीत से अंक तालिका में लंबे समय से शीर्ष पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 6 के 49वें मुकाबले में 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


आईपीएल 6 के 49वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिए 140 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की पूरी टीम महज 15.2 ओवर में 79 रन बनाकर आल आउट हो गई।

चेन्नई की ओर से माइकल हसी ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान धोनी 10 रन ही बना सके। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

मुंबई के लिए मिचेल जानसन व प्रज्ञान ओझा ने 3-3 सफलता हासिल की। जबकि लसिथ मलिंगा को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का ईनाम जानसन को मिला।
  
दो बार की चैंपियन चेन्नई का आईपीएल में यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

जबकि मुंबई के लिए 5वीं मैच में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की यह चौथी जीत है।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन



चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 9 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। पहले तीनों विकेट जॉनसन के नाम रहे। उन्होंने पारी की तीसरी ओवर में 5 गेंद के अंदर मुरली विजय (2), सुरेश रैना (0) और एस बद्रीनाथ (0) को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में ड्वेन ब्रावो 7 रन बनाकर पवन सुयाल की गेंद पर अंबाती के हाथों कैच आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान धोनी की जगह उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आए आर अश्विन अपना जलवा नहीं दिखा सके और सातवें ओवर में आउट हो गए। हरभजन ने 2 रन के निजी स्कोर पर अश्विन को बोल्ड कर चलता किया।

हालांकि पहले ही ओवर में कीरोन पोलार्ड से लगातार 3 जीवनदान पाने वाले माइकल हसी ने एक छोर बचाए रखने की कोशिश की और धोनी के साथ पारी को आगे बढ़ाना चाहा। लेकिन 10वें ओवर की पहली गेंद पर प्रज्ञान ओझा ने उन्हें कैच आउट करा दिया। 22 रन बनाने के बाद हसी ड्वेन स्मिथ के हाथों लपके गए।

ओझा ने कप्तान धोनी (10) को कैच आउट कराकर अपनी दूसरी सफलता हासिल की। इसके बाद मलिंगा ने 13वें ओवर में क्रिस मौरिस (1) और मोहित शर्मा (0) के विकेट झटके। अंतिम विकेट रवींद्र जडेजा (20) के रूप में गिरा जिसे ओझा ने कैच आउट कराया।

मुंबई की चेन्नई पर इस सत्र में लगातार दूसरी जीत है। इससे पूर्व मुंबई ने चेन्नई को उसी के मैदान पर हराया था।  

मुंबई ने बनाए 139 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाए। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक नाबाद 39 रनों का योगदान दिया।

रोहित ने हरभजन सिंह के साथ छठे विकेट के लिए अटूट 57 रनों की साझेदारी निभाई। हरभजन 11 गेंदों में 2 चौके व 2 छक्के के साथ 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने अंतिम ओवर में 19 रन ठोक लिए।


चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा ने 29 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर महज 47 रन ही बना सकी।

जडेजा ने सचिन तेंदुलकर 15 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा कराकर मुंबई को पहला झटका दिया। इसके बाद ड्वेन स्मिथ भी 22 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर कॉटएंडबोल्ड हो गए।

जडेजा ने कीरोन पोलार्ड और दिनेश कार्तिक के भी विकेट चटकाए। अंबाती रायुडू 10 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए। पोलार्ड 1 और कार्तिक 23 रन ही बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed