फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL governing council will take final call on venues in their upcoming meeting says BCCI sources

किस राज्य में होगा IPL 2021 का आयोजन? गवर्निंग काउंसिल की बैठक में जल्दी ही होगा फैसला

Wed, 03 Mar 2021 11:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Mar 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
IPL governing council will take final call on venues in their upcoming meeting says BCCI sources
बीसीसीआई-आईपीएल - फोटो : Amar Ujala

आईपीएल 2021 के आयोजन के लिए बीसीसीआई अभी तक स्थानों का चयन नहीं कर पाई है। कोविड-19 के बढ़ते मामले ने भारतीय बोर्ड को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। यही कारण है कि पहले जहां महाराष्ट्र में लीग के आयोजन की अटकलें थी वहीं अब इसपर बीसीसीआई फिर से माथापच्ची कर रही है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल फिलहाल मुंबई में कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लीग के 14वें सीजन के आयोजन पर जल्दी ही फैसला ले सकती है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले बताया है कि बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए स्थानों के चयन पर अभी कोई फैसला नहीं किया है और इसके लिए राज्य सरकारों से आश्वासन का इंतजार कर रही है। सूत्र ने बताया कि अभी पंजाब, हैदराबाद या किसी भी अन्य स्थान को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है और यह सिर्फ अटकलें हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की जल्दी ही एक बैठक होगी और उसमें इसपर कोई फैसला किया जाएगा। लेकिन फिलहाल के लिए अभी कुछ भी तय नहीं है। बोर्ड आईपीएल मैचों के आयोजन से पहले सभी संबंधित राज्य सरकारों से आश्वासन लेगी और उसके बाद ही आखिरी फैसला लेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के लिए मुंबई के अलावा पांच स्थानों का चयन किया है। इनमें दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलूरु का नाम शामिल है। हालांकि इसके बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबलों के लिए चुने गए छह शहरों पर कड़ा एतराज जताया और बीसीसीआई से लिखित शिकायत की। यही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कॅप्टन अमरिंदर सिंह, हैदराबाद के एक मंत्री केटी रामा राव, हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी ऐतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed