फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl gc likely to shift knock-out matches from chennai

चेन्नई से बाहर जा सकते हैं प्लेऑफ मुकाबले

Mon, 22 Apr 2013 12:04 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 22 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
ipl gc likely to shift knock-out matches from chennai

फ्रेंचाइजी टीमों के दबाव को देखते हुए आईपीएल-6 के प्लेऑफ मुकाबले चेन्नई से कहीं और स्थानांतरित किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो श्रीलंकाई खिलाड़ियों का इन मैचों में खेलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार के दबाव के बाद आईपीएल की संचालन परिषद ने आईपीएल टीमों से कहा था कि वे श्रीलंकाई खिलाड़ियों को चेन्नई में न उतारें। लेकिन टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे बीसीसीआई पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है कि प्लेऑफ मैचों को चेन्नई से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस बात का कोई मतलब नहीं कि शीर्ष चार में कौन सी टीमें पहुंचती हैं क्योंकि कम से कम दो टीमों में तो श्रीलंकाई खिलाड़ियों का होना लाजमी है। टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव के लिए कहना उनके साथ अन्याय होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल नियमों के मुताबिक गत चैंपियन को टूर्नामेंट के अंतिम दो मैचों के आयोजन का अधिकार होता है जबकि उपविजेता टीम को प्लेऑफ के पहले दो मैचों की मेजबानी मिलती है। इसके तहत चेन्नई को 21 मई को पहली क्वालीफायर और 22 मई को एलिमिनेटर मैच की मेजबानी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed