फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Founder Lalit Modi Minal Modi Love Story Know their Unknown facts in Hindi

Lalit Modi: ललित मोदी ने बताया मां की बेस्टफ्रेंड से नहीं की थी शादी, जानें पहली पत्नी के बारे में और क्या बताया?

Sun, 17 Jul 2022 03:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

ललित ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी पहली पत्नी मीनल शादीशुदा होने के बावजूद 12 साल तक उनकी अच्छी दोस्त थीं। साथ ही उन्होंने बताया है कि मीनल उनकी मां की बेस्टफ्रेंड नहीं थीं। 
 

विज्ञापन
IPL Founder Lalit Modi Minal Modi Love Story Know their Unknown facts in Hindi
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई देते हुए ललित मोदी ने काफी लंबा पोस्ट लिखा है। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीनल मोदी के बारे में भी बताया है। उन्होंने बताया कि मीनल शादीशुदा होने के बावजूद 12 साल तक उनकी अच्छी दोस्त थीं। वो उनकी मां की ब्रेस्टफ्रेंड नहीं थीं। ये अफवाहें जानबूझकर फैलाई गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इस छोटी सोच से बाहर निकलने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


ललित मोदी ने अपने पोस्ट में मीडिया पर काफी निशाना साधा है और सुष्मिता को लेकर कहा है कि अब लोगों को बातें बनानी बंद कर देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी के भगोड़ कहने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन

IPL Founder Lalit Modi Minal Modi Love Story Know their Unknown facts in Hindi
ललित मोदी-मीनल और ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थी ललित की पहली पत्नी?
विदेश में पढ़ाई के दौरान ललित की मुलाकात मीनल से हुई थी और यहीं उन्हें मीनल से प्यार हो गया था। हालांकि, मीनल सऊदी अरब के बिजनेसमैन जैक सगरानी की पत्नी थीं और उन्होंने ललित का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया। जब मीनल प्रेग्नेंट थीं, तब जैक को एक घोटाले के आरोप में कई महीने के लिए जेल की सजा हुई। इसके कुछ समय बाद मीनल ने जैक से अलग होने का फैसला किया और दिल्ली आ गईं। यहां ललित के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और 1991 में दोनों ने शादी कर ली। 

ललित ने खुद से नौ साल बढ़ी और एक बच्ची की मां मीनल के साथ सात फेरे लिए। बाद में मीनल दो बच्चों की मां बनी। इनका नाम आलिया मोदी और रुचिर मोदी है, जबकि उनकी पहली बेटी का नाम करीमा है। 10 दिसंबर 2018 को ललित मोदी ने बताया कि उनकी पत्नी मीनल मोदी का निधन हो गया है। मीनल कैंसर से पीड़ित थीं। लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वो हार गईं। इसके चार साल बाद ललित का नाम सुष्मिता के साथ जोड़ा जा रहा है। 

बीसीसीआई अधिकारियों पर ललित का गंभीर आरोप
ललित मोदी ने कहा "जब 2008 में मैने कहा था कि आईपीएल पर मंदी का असर नहीं पड़ेगा तो सभी उन पर हंस रहे थे। अब वही लोग बीसीसीआई में बैठकर मजे ले रहे हैं। पूरी दुनिया को पता है कि मैंने यह सब अकेले किया। बीसीसीआई के किसी बंदर ने एक काम नहीं किया। सब वहां पर रोज के 500 डॉलर के लिए आए थे। आज आप और किसको जानते हैं, जिसने कुछ ऐसा बनाया है, जो देश को जोड़ता है और खेल का मजा दिलाता है, जो मैंने किया। क्या आपको लगता है कि आपके मुझे भगोड़ा कहने से मुझे फर्क पड़ता है।"

इसके बाद उन्होंने लिखा कि वो एक अमीर घराने में पैदा हुए थे, उन्हें रिश्वत लेने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने यह भी याद दिलाया की वो रायबहादुर गुजरमाल मोदी के सबसे बड़े पोते हैं। उन्होंने आगे लिखा "मैं पैसा लेकर आया, न कि लेकर भागा, और खासकर जनता का पैसा। कभी भी किसी सरकार का पैसा लेकर नहीं भागा। यह आपके जागने का समय है। जब मैं अपने जन्मदिन 29 नवंबर 2005 को बीसीसीआई के साथ जुड़ा था, तब बोर्ड के खाते में 40 करोड़ रुपये थे, जब मुझे बैन किया गया तब तक बोर्ड के खाते में 47,680 करोड़ रुपये आ गए थे। 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर। क्या किसी एक जोकर (बीसीसीआई आधिकारी) ने मदद की। उन्हें यह तक पता नहीं था कि सब कुछ शुरू कैसे करना है। अब वो हीरो की तरह व्यवहार करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed