फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Eliminator 2019: Match prediction, previews and dream XI of Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capital

IPL 2019: पहली बार चैंपियन बनने के लिए जी-जान लगा देगा दिल्ली, हैदराबाद भी है तैयार

Tue, 07 May 2019 04:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 07 May 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
IPL Eliminator 2019: Match prediction, previews and dream XI of Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capital
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के लिए IPL फाइनल में प्रवेश की राह भले ही मुश्किल हो गई हो, लेकिन बाधाओं को पार करके यहां तक पहुंची टीम बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर जीतकर खुद को साबित करना चाहेगी। IPL के 12वें सत्र की शुरुआत से पहले आमूलचूल बदलाव करने वाली दिल्ली इस सत्र की सबसे मजबूत टीमों में से रही है।

विज्ञापन


अब तक निचले हाफ में रहने वाली दिल्ली अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची जिसे रिकी पोंटिंग जैसे कोच और सौरव गांगुली जैसे सलाहकार से विजयी तेवर मिले हैं। 14 मुकाबलों में नौ जीत और पांच हार के बाद 18 अंक हासिल करने वाली दिल्ली टीम की बदकिस्मती रही कि उसे 'करो या मरो' का एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद से तीन मैच ज्यादा जीतने के बावजूद वह उसके खिलाफ यह मैच खेल रही है जबकि आखिरी लीग मैच से पहले उसका शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था। चेन्नई से हारने से उन्हें काफी नुकसान हुआ। उससे पहले दिल्ली की टीम चेन्नई और मुंबई के साथ पहले स्थान की होड़ में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली आईपीएल में कभी फाइनल तक नहीं पहुंची और शीर्ष दो में नहीं रही। शीर्ष चार में भी वह 2012 के बाद पहली बार पहुंची। मुंबई के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली को चेन्नई ने हराया। पंजाब और हैदराबाद ने उन्हें मात दी। उसके बाद से दिल्ली के प्रदर्शन में लगातार सुधार आता गया।

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अब तक 450 रन बना चुके हैं। युवा पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर विश्व कप टीम में नहीं चुने गए ऋषभ पंत ने अहम मौकों पर उम्दा प्रदर्शन किया है। दिल्ली को टूर्नामेंट में अब तक 25 विकेट ले चुके दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा की कमी खलेगी जो विश्व कप की तैयारी के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

वहीं डेविड वॉर्नर और जानी बेयरस्टो के जाने के बाद से हैदराबाद की टीम कमजोर हुई है। IPL के इतिहास में 12 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली यह पहली टीम बनी है। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने उम्दा प्रदर्शन किया है। केन विलियमसन के रूप में उनके पास भरोसेमंद कप्तान है और मार्टिन गप्टिल से आक्रामक आगाज की उम्मीद होगी । विजय शंकर के पास विश्व कप से पहले अपनी छाप छोड़ने का यह एक और मौका है।


दोनों टीम इस प्रकार है:

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कोलिन इंगराम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पाल, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट 
हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), ऋधिमान साहा, मार्टिन गप्टिल, मनीष पांडे, विजय शंकर, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed