फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Can Chennai Super Kings still make a comeback, Ruturaj Gaikwad who failed in first three matches can turn the fortune of CSK Team, know the coincidence related to him

IPL: क्या अब भी वापसी कर सकती है चेन्नई, पहले तीन मैचों में फेल हुए इस खिलाड़ी से अब भी उम्मीदें, जानें इससे जुड़ा संयोग

Tue, 05 Apr 2022 04:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Apr 2022 04:27 AM IST
सार

ऋतुराज का यह आईपीएल में तीसरा सीजन है। 2020 और 2021 सीजन में भी वह पहले तीन मैचों में फेल रहे थे। हालांकि, इसके बाद दोनों सीजन में उन्होंने वापसी की थी और खूब रन बटोरे थे। इस बार भी फैन्स उनसे यही उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL: Can Chennai Super Kings still make a comeback, Ruturaj Gaikwad who failed in first three matches can turn the fortune of CSK Team, know the coincidence related to him
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम अपने तीनों मैच गंवा चुकी है। यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार है जब सीएसके ने लीग में अपने पहले तीनों मैच गंवाए हों। इससे पहले 2020 सीजन चेन्नई के लिए सबसे खराब सीजन रहा था। तब टीम ने शुरुआती लगातार दो मैच हारे थे। इसके बाद तीसरा मैच जीत लिया था। हालांकि, इस सीजन में ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

प्लेऑफ के लिए चेन्नई को यहां से लगभग सभी मैच जीतने होंगे

चेन्नई के फैन्स को इससे झटका भी लगा है, क्योंकि टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। सीजन के शुरुआत से दो दिन पहले ही उन्होंने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। अब वह सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में हैं। 2020 सीजन में चेन्नई की टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी थी। हालांकि, इस बार चेन्नई के पास वापसी का मौका है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे सभी मैच जीतने होंगे।

लखनऊ के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतुराज का फ्लॉप होना चेन्नई की हार का सबसे बड़ा कारण

चेन्नई की हार का सबसे बड़ा कारण ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का नहीं चलना रहा है। ऋतुराज आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं और पहले तीन मैच में वह बेरंग दिखे। 2021 में जब सीएसके की टीम चैंपियन बनी थी, तो ऋतुराज टीम के और पूरे सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन इस सीजन में वह अब तक तीन मैचों में शून्य, एक और एक यानी कुल मिलाकर दो रन ही बना सके हैं। हालांकि, ऋतुराज से जुड़ा एक बड़ा संयोग जानकार आप हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

दरअसल, ऋतुराज का यह आईपीएल में तीसरा सीजन है। 2020 और 2021 सीजन में भी वह पहले तीन मैचों में फेल रहे थे। 2020 यानी ऋतुराज ने अपने पहले आईपीएल सीजन के पहले तीन मैचों में पांच रन (0, 5, 0) बनाए थे। इसके बाद अगले तीन मैचों में उन्होंने करीब 120 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक लगाए और कुल 199 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन का रहा था। 

2021 में भी ऋतुराज ने पहले तीन मैचों में कुल मिलाकर 20 रन (5, 5, 10) बनाए थे। हालांकि, इसके बाद इस युवा बल्लेबाज ने वापसी करते हुए अगले 13 मैचों में 615 रन बनाए। ऋतुराज ने कुल 16 मैचों में 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल था। ऋतुराज की पारी की बदौलत सीएसके की टीम चैंपियन बनी थी। 

पंजाब के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़
 

ऋतुराज का बल्ला चला तो वापसी कर सकती है चेन्नई टीम

इस रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि अगर इस बल्लेबाज कि किस्मत इस बार भी चमकी तो चेन्नई की नैया पार लग सकती है। इस संयोग को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि चेन्नई की टीम आईपीएल में वापसी कर सकती है। अगर ऋतुराज और उथप्पा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होते हैं तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

इस सीजन सीएसके को अब तक कोलकाता, लखनऊ और पंजाब की टीम ने हराया है। टीम अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद है। चेन्नई को अगला मैच नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed