IPL नीलामी: मां लगाती थी सड़क किनारे दुकान, बेटे की लगी करोड़ों में बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी ने सबको चौंका दिया है। आईपीएल 10 संस्करण के लिए इस बार तमिलनाडु के 25 वर्षीय खिलाड़ी थंगारासू नटराजन को उनकी बेस प्राइस 10 लाख से 30 गुना ज्यादा की प्राइस पर खरीदा गया है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने इस लेफ्ट आर्म बॉलर को 3 करोड़ रुपये की कीमत देकर खरीदा है। वह इस आईपीएल संस्करण के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। नीलामी के दौरान उनकी कीमत बेस प्राइस से बढ़ती ही जा रही थी और उनकी निगाहें टीवी सेट पर थीं। जैसे ही वीरेंद्र सहवाग ने उनकी 3 करोड़ कीमत लगाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बता दें कि एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले नटराजन ने 20 वर्ष की उम्र तक टेनिस की बॉल से ही क्रिकेट खेली है। नटराजन की मां सड़क किनारे छोटी सी दुकान लगाती थी, वहीं पिता रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते थे।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग ने बदली किस्मत
उनकी जिंदगी में बदलाव पिछले साल आया जब उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिये उम्दा प्रदर्शन कर सबको अपना फैन बना लिया था। जिसकी वजह से उनके करियर को एक नया आयाम मिला। आईपीएल अधिकारियों की नजर उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर थी।
नटराजन ने अपना रणजी डेब्यू बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डन में 2015 में खेला था। नटराजन तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी 2016-2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
पीटीआई से बातचीत के दौरान नटराजन ने कहा कि 'टीपीएल में चयन के बाद मुझपर बहुत ज्यादा दबाव था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टीपीएल के लिए खेलूंगा। वहीं आईपीएल के लिए खेलना तो दूर की बात थी। हालांकि अब मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं। मैं आईपीएल में खेलने और सीखने के लिए उत्सुक हूं।'