फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2023: RCB Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini Auction Updates

IPL 2023 RCB Team: ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स ने सात खिलाड़ी खरीदे, अब ऐसी है डुप्लेसिस-कोहली की बैंगलोर टीम

Sat, 24 Dec 2022 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

Royal Challengers Banglore Full Squad, IPL 2023: आरसीबी की टीम संतुलित नजर आ रही है। टीम ने रीस टॉपली और विल जैक्स के रूप में दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा।

विज्ञापन
IPL Auction 2023: RCB Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini Auction Updates
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस ऑक्शन में अपने 25 खिलाड़ियों के कोटे को पूरा कर लिया है। टीम ने इस ऑक्शन में सात खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें विल जैक्स और रीस टॉपली के रूप में दो विदेशी खिलाड़ी हैं। बाकी पांच भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम लीग स्टेज में चौथे स्थान पर रही थी। फिर प्लेऑफ में राजस्थान से दूसरे क्वालीफायर में हार गई थी। मिनी ऑक्शन में इस टीम ने सबसे कम पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से किसी भी खिलाड़ी की जगह टीम में पक्की नहीं थी। हालांकि, इस ऑक्शन में आरसीबी ने ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं दिखाई और कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई। आरसीबी की टीम अब भी कागज पर बेहद संतुलित नजर आ रही है।
विज्ञापन

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी: कोई नहीं

कुल स्लॉट खाली थे: 7 (ऑक्शन में भी इतने ही खरीदे)

विदेशी खिलाड़ियों के लिए कितनी जगह खाली जगह थी: 2 (ऑक्शन में इतने ही खिलाड़ियों को खरीदा)

ऑक्शन से पहले टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी: सोनू यादव (ऑलराउंडर), अविनाश सिंह (गेंदबाज), राजन कुमार (गेंदबाज), मनोज भंडागे (ऑलराउंडर), विल जैक्स (ऑलराउंडर), हिमांशू शर्मा (गेंदबाज), रीस टॉपली (गेंदबाज)।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अब ऐसी दिखती है

बल्लेबाज ऑलराउंडर गेंदबाज
रजत पाटीदार ग्लेन मैक्सवेल आकाश दीप
सुयश प्रभुदेसाई वानिंदु हसरंगा मोहम्मद सिराज
फाफ डुप्लेसिस डेविड विली कर्ण शर्मा
विराट कोहली महिपाल लोमरोर हर्षल पटेल
अनुज रावत शाहबाज अहमद जोश हेजलवुड
फिन एलेन विल जैक्स सिद्धार्थ कौल
दिनेश कार्तिक मनोज भंडागे रीस टॉपली
  सोनू यादव हिमांशू शर्मा
    राजन कुमार
    अविनाश सिंह

इस साल किसे रिलीज किया था: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed