{"_id":"6204f59ed4217637aa13dea1","slug":"ipl-auction-2022-delhi-capitals-plans-for-ipl-auction-revealed-by-assistant-coach-pravem-amre","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी के लिए है क्या दिल्ली कैपिटल्स की योजना, सहायक कोच प्रवीम आमरे ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी के लिए है क्या दिल्ली कैपिटल्स की योजना, सहायक कोच प्रवीम आमरे ने किया खुलासा
Thu, 10 Feb 2022 04:53 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 10 Feb 2022 04:53 PM IST
सार
आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स पर इस बार सबकी नजरें होंगी। इस टीम ने पिछले तीन सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शिखर धवन और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करने के कारण टीम की आलोचना हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में की जाएगी। नीलामी के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। दिल्ली कैपिटल्स पर इस बार सबकी नजरें होंगी। इस टीम ने पिछले तीन सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शिखर धवन और कगिसो रबाडा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करने के कारण टीम की आलोचना हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीम आमरे ने नीलामी को लेकर टीम की योजना के बारे में बताया है।
प्रवीण आमरे के मुताबिक, दिल्ली की टीम अपने चार मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद अब उन खिलाड़ियों पर ध्यान देगी जो टीम को संतुलित कर सकते हैं। आमरे का मानना है कि इस बार नीलामी में फ्रेंचाइजियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। दिल्ली ने कप्तान ऋषभ पंत, ओपनर पृथ्वी शॉ, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे को रिटेन किया है।
फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए पर्स में सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये हैं। उसने पंत को 16 करोड़, अक्षर पटेल को नौ करोड़, पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़ और एनरिच नोर्त्जे को 6.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
विज्ञापन
प्रवीण आमरे ने कहा कि फ्रेंचाइजी एक संतुलित टीम चाहती है। हमने अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है। इनमें हमारे चार प्रमुख खिलाड़ी हैं। एक ओपनर बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर हमारे पास है। हमें उन सात मुख्य खिलाड़ियों की आवश्यकता है तो टीम को संतुलित करें। हमारा मुख्य लक्ष्य यही है।
आईपीएल में इस बार दो नई टीमें हिस्सा लेंगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें दावा ठोकेंगी। आमरे ने दो नहीं टीमों के आने के बाद कहा कि आईपीएल की बड़ी नीलामी हमेशा से चुनौतीपूर्ण होती है। दो नई टीमों के जुड़ने से प्रतिस्पर्धा और ज्यादा बढ़ेगी। कुछ टीमों के पास पैसे ज्यादा हैं। ऐसे में नीलामी में जिसके पास ज्यादा अनुभव होगा वह फायदे में रहेगा।