फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 check unsold player list Cheteshwar Pujara and Dawid Malan did not get buyer in IPL mega Auction

IPL Auction 2022: कोलकाता को फाइनल में पहुंचाने वाले मॉर्गन को नहीं मिला खरीदार, फिंच, ईशांत और पुजारा भी रहे अनसोल्ड

Sun, 13 Feb 2022 02:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Feb 2022 02:31 PM IST
सार

कोलकाता नाइटराइडर्स को पिछले साल फाइनल में पहुंचाने वाले इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयॉन मॉर्गन को खरीदार नहीं मिला। भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच भी अनसोल्ड रहे।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 check unsold player list Cheteshwar Pujara and Dawid Malan did not get buyer in IPL mega Auction
इयॉन मार्गन, चेतेश्वर पुजारा और पीयूष चावला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार (13 फरवरी) को नीलामी में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन के लिए पंजाब किंग्स ने खजाना खोल दिया। एक करोड़ की बेस प्राइस वाले लिविंगस्टोन को पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरी ओर,  कोलकाता नाइटराइडर्स को पिछले साल फाइनल में पहुंचाने वाले इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयॉन मॉर्गन को खरीदार नहीं मिला। भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, लेग स्पिनर पीयूष चावला और ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच भी अनसोल्ड रहे।
विज्ञापन


फिंच, मॉर्गन और पुजारा के अलावा दूसरे दिन दुनिया के बेहतरीन टी20 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान, ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्टार मार्नश लाबुशेन, भारत के सौरभ तिवारी, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन को भी किसी नहीं खरीदा। पिछले सीजन में नीशम और सौरभ तिवारी मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। वहीं, मलान पंजाब किंग्स के सदस्य थे।
विज्ञापन


आईपीएल में 00 टीम से खेल चुके हैं फिंच
ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टी20 कप्तान एरॉन फिंच राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल चुके हैं। फिंच को पिछले साल भी नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा को पिछले साल चेन्नई ने खरीदा था
चेतेश्वर पुजारा को पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा था। पुजारा आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) और चेन्नई की टीम में शामिल रह चुके हैं। पिछले साल 2014 के बाद उनकी आईपीएल में वापसी हुई थी। जब चेन्नई ने उन्हें खरीदा था तो ऑक्शन हॉल में सबने तालियां बजाई थीं।

नीलामी के दूसरे दिन अनसोल्ड रहने वाले दिग्गज
नाम देश बेस प्राइस
डेविड मलान इंग्लैंड 1.50 करोड़ रुपये
मार्नश लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया एक करोड़ रुपये
इयॉन मॉर्गन इंग्लैंड 1.50 करोड़ रुपये
सौरभ तिवारी भारत 50 लाख रुपये
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 1.50 करोड़ रुपये
चेतेश्वर पुजारा भारत 50 लाख रुपये
जेम्स नीशम न्यूजीलैंड 1.50 करोड़ रुपये
क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड दो करोड़ रुपये
ईशांत शर्मा भारत 1.5 करोड़ रुपये
लुंगी एंगिडी दक्षिण अफ्रीका 50 लाख रुपये
शेल्डन कॉटरेल वेस्टइंडीज 75 लाख रुपये
नाथन कूल्टर नाइल ऑस्ट्रेलिया दो करोड़ रुपये
तबरेज शम्मी दक्षिण अफ्रीका एक करोड़ रुपये
कर्ण शर्मा भारत 50 लाख रुपये
ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड 50 लाख रुपये
पीयूष चावला भारत दो करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed