फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 analysis for krishnappa gowtham and Harshal Patel

IPL Auction 2022: एक साल में गौतम दस गुना सस्ते हुए, हर्षल की कीमत 53 गुना बढ़ी, जानें क्या थी वजह?

Mon, 14 Feb 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

आईपीएल 2021 में कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। उन्हें चेन्नई ने 9.5 करोड़ में खरीदा था। वहीं हर्षल पटेल इस समय तक 20 लाख की कीमत पर आरसीबी के साथ जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन
IPL Auction 2022 analysis for krishnappa gowtham and Harshal Patel
कृष्णप्पा गौतम और हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर्षल पटेल को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने 10.75 करोड़ में खरीदा है। पटेल मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं कृषप्पा गौतम को लखनऊ की टीम ने 90 लाख में खरीदा है। हालांकि, एक साल पहले इन दोनों खिलाड़ियों की हालत इसके ठीक उलट थी। गौतम 2021 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल थे, जबकि हर्षल पटेल एक साधारण गेंदबाज की तरह खेल रहे थे। 
विज्ञापन


2022 में 10.75 करोड़ की कीमत पर बिकने से पहले हर्षल पटेल 2018 के मेगा ऑक्शन में बिके थे। इस बार दिल्ली की टीम ने उन्हें खरीदा था। हर्षल की कीमत 20 लाख थी। उन्हें इसी कीमत पर अगले चार सालों तक खेलना पड़ा। इसके बाद उनकी कीमत बदली। वहीं 9.5 करोड़ में बिकने वाले गौतम को इस बार सिर्फ 90 लाख मिले हैं। 
विज्ञापन


आरसीबी ने हर्षल को बनाया स्टार
2021 आईपीएल में कमाल करने से पहले हर्षल पटेल बहुत ही साधारण गेंदबाज हुआ करते थे। गेंद के अलावा बल्ले के साथ भी वह अच्छा योगदान देने की काबिलियत रखते थे। इसी वजह से आरसीबी ने 2012 से 2017 तक उन्हें अपने साथ जोड़े रखा। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। ऐसे में 2018 में रिटेन नहीं किया गया और वे नीलामी का हिस्सा बने। यहां दिल्ली की टीम ने उन्हें 20 लाख की कीमत पर खरीदा। हर्षल दो साल तक दिल्ली के लिए खेले, लेकिन यहां भी उनका प्रदर्शन साधारण था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 का आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली ने विंडो एक्सचेंज के जरिए हर्षल पटेल को फिर से आरसीबी को दे दिया। इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। 2021 सीजन में आरसीबी ने शुरुआत से ही हर्षल पटेल को हर मैच खिलाया और पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 15 मैच में 32 विकेट अपने नाम किए। इस सीजन वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और पर्पल कैप भी उनके पास रही। इसी वजह से 2022 ऑक्शन में उन पर पिछली कीमत से 53 गुना ज्यादा 10.75 करोड़ का दांव लगा। 


चेन्नई ने गौतम की लुटिया डुबोई
कृष्णप्पा गौतम साल 2021 में भारत के उभरते हुए खिलाड़ी थे। उन्हें भारत का भविष्य माना जा रहा था। कई दिग्गजों का मानना था कि धोनी के बाद गौतम भारत के नए फिनिशर हो सकते हैं। इसी वजह से चेन्नई ने उन्हें 9.5 करोड़ में खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन में गौतम एक भी मैच नहीं खेले। इस वजह से उनके प्रदर्शन में गिरावट आई और अधिकतर टीमों की नजर उन पर नहीं पड़ी। चेन्नई ने गौतम को मेगा ऑक्शन से पहले छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें 10 गुना कम कीमत पर लखनऊ की टीम ने 90 लाख में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed