फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: SRH vs RCB, 27th Match

कप्तान वार्नर के बल्ले से निकली हैदराबाद की जीत

Sun, 01 May 2016 04:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
IPL-9: SRH vs RCB, 27th Match
david warner - फोटो : pti

क‍तान डेविड वार्नर (92) की शानदार बल्‍लेबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को रॉयल चैलंजर्स बंगलोर की टीम को आईपीएल-9 के मैच में 15 रनों से हरा दिया। बार‌िश और आउटफील्‍ड गीली होने के कारण देरी से शुरु हुए मैच में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट पर 194 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन बंगलोर की टीम 6 विकेट पर 179 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


हैदराबाद की सातवें मैच में चौथी जीत है, जबकि बंगलोर ने छह मुकाबलों में चौथा गंवाया है। बंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (14) का विकेट 42 के स्‍कोर पर गंवा दिया था लेकिन लोकेश राहुल (51) और एबी डीविलियर्स (47) ने दूसरे विकेट पर 41 रन जोड़े। लोकेश को हेनरिक्स ने विकेट के पीछे लपकवाया। शेन वॉटसन (02) रन आउट हो गए। अंतिम तीन ओवरों में बंगलोर को 43 रन चाहिए थे मगर नेहरा ने सचिन बेबी (27 रन, 16 गेंद) को आउट कर दिया। अंतिम छह गेंदों पर रॉयल चैलंजर्स को 22 रन चाहिए थे लेकिन छह रन ही बन सके।
विज्ञापन


इससे पहले टॉस रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने जीता था और पहले हैदराबाद को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। ओपनर शिखर धवन (11) को रिचर्डसन ने अपने ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। आईपीएल-9 में अपना पहला मैच खेल रहे केन विलियम्सन ने वार्नर का अच्छा साथ निभाया। दोनों के बीच 124 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। दोनों ने बेहतरीन शॉट लगाकर मेजबान दर्शकों की वाहवाही लूटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed