{"_id":"571394014f1c1b4c2310fbed","slug":"ipl-9-rps-v-kxip-10th-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी की टीम पुणे फिर हारी, पंजाब को मिली पहली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की टीम पुणे फिर हारी, पंजाब को मिली पहली जीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि आईपीएल-9 में नई टीम के साथ खेलने उतरे महेंद्र सिंह धोनी नए साथियों के साथ बेहतर तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं और शायद यही कारण है कि उन्हें लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मोहाली में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 8 गेंद शेष रहते पुणे सुपरजाइंटस को 6 विकेट से हरा दिया। पुणे ने फैफ डु प्लेसिस के 67 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए और पंजाब को 153 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब को लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं क्योंकि उसे पहले विकेट के लिए मुरली विजय (53) और मनन वोहरा (51) के साथ 97 रनों की साझेदारी मिल गई थी। ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों में 32 रनों की विस्फोटक और अविजित पारी खेली। पंजाब ने 18.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 153 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
धोनी की टीम से आर अश्विन को एक भी सफलता नहीं मिली, लेकिन मुरुगन अश्विन ने 36 रन देकर 3 विकेट झटक लिए।
इस मैच से पहले आईपीएल-9 में नवप्रवेशी पुणे सुपरजाइंटस की टीम को दो मैच में से एक में ही जीत मिली जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, पंजाब शुरुआती दोनों मुकाबले में हार के बाद आज पहली जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
धोनी के बल्लेबाज नहीं लगा पाए एक भी छक्का
पुणे सुपरजाइंटस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो खराब रहा। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे 9 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फैफ डू प्लेसिस ने केविन पीटरसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर शुरुआती झटके से टीम को उबारा।
इस बीच कायली एबोट ने पीटरसन (15) को मनन वोहरा के हाथों कैच आउटकर साझेदारी को तोड़ दिया। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने इसी ओवर 2 शानदार चौके भी लगाए थे। उनके जाने के बाद थिषारा परेरा (8) भी सस्ते में लौट गए। प्लेसिस ने स्टीवन स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर डाली। इस बीच प्लेसिस ने अपनी एक और फिफ्टी ठोंक दी। जबकि स्मिथ ने 38 रन बनाए।
लेकिन इसके बाद कप्तान धोनी (1) और इरफान पठान (2) भी कुछ खास नहीं कर सके। पंजाब के लिए मोहित शर्मा ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा ने 2 विकेट झटके। पुणे की पारी की खास बात यह रही कि उसकी ओर से एक भी छक्का नहीं लगा। आईपीएल में एक भी छक्के के बगैर 150 के पार जाने वाली पुणे पहली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2011 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक भी छक्के के बगैर 147 रन बनाए थे।