काम न आई कोहली की विस्फोटक पारी, दिल्ली ने RCB को 7 विकेट से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-9 के 11वें मुकाबले में भी कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने गजब की विस्फोटक पारियां खेली। लेकिन उनकी ये विस्फोटक पारियां काम नहीं आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने डेययरडेविल्स के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा था।
जवाब में डेययरडेविल्स के सूरमाओं ने 191 रन का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को 7 विकेट से करारी मात दी। दिल्ली डेययरडेविल्स की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे। दिल्ली डेयरडिवल्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की धुआंधार शतकीय पारी की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने आईपीएल नौ का न केवल पहला शतक लगाया बल्कि अपनी टीम को सात विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ 48 गेंद पर शतक लगाया। हालांकि वह तेज गति से रन बनाने की कोशिश में 108 रन बनाकर आउट हो गए। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने डेयरडेविल्स के सामने जीत के लिए 192 रन का विशाल लक्ष्य रखा था लेकिन डीकॉक ने इसे बौना साबित कर दिया। डेयरडेविल्स टीम पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट पर जीत दर्ज करने में सफल रही। उसकी ओर से करुण नायर ने 42 गेंदों पर छह चौकाें और एक छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। नायर और डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़े। डेयरडेविल्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि आरसीबी की दो मैचों में यह पहली हार है।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेली और 48 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के से 79 रन बनाए। जबकि डीविलियर्स 33 गेंदों में 55 और शेन वाटसन ने 19 गेंदों में 33 रन कूट लिए।
कोहली ने डीविलियर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 और वाटसन के साथ 63 रनों की तेज साझेदारी की। दिल्ली के कप्तान और तेज गेंदबाज जहीर खान ने 4 ओवर में 50 रन लुटाए। जबकि मोहम्मद शमी को 2 सफलता मिली।
कोहली के बल्ले से निकली लगातार चौथी फिफ्टी
दिल्ली के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरी ही गेंद पर जहीर खान ने विस्फोटक क्रिस गेल (0) को खाता खोले बगैर ही कैच आउट करा दिया।
हालांकि इस शुरुआती झटके के बाद कप्तान विराट कोहली ने एबी डीविलियर्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया और वह भी तूफानी अंदाज में। दोनों ने 11 ओवर के अंदर टीम को 100 के पार कराते हुए शतकीय साझेदारी कर डाली। डीविलियर्स ने 33 गेंदों में 9 चौके और एक चौके के साथ 55 रनों की तेज पारी खेल डाली। कार्लोस ब्रेथवेट ने डीविलियर्स को कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया।
कोहली का साथ देने शेन वाटसन और फिर एक बड़ी साझेदारी बन गई जिसने विस्फोटक बल्लेबाजी कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों ने हर गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। इस बीच कोहली ने टूर्नामेंट में एक और फिफ्टी ठोंक दी। उनकी टी-20 में लगातार चौथी फिफ्टी पारी है। उनका फॉर्म इस समय इस कदर शानदार चल रहा है कि पिछले 14 मैचों में उन्होंने 9 अर्धशतक लगा दिए हैं।
2 चौके और 3 छक्के की मदद से 19 गेंदों में 33 रन बनाने के बाद वाटसन मोहम्मद शमी की एक खराब गेंद पर कैच आउट हो गए। सरफराज खान 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।
हालांकि कोहली ने अपना विकेट बचाए रखा और केदाव जाधव के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन कप्तान भी ज्यादा देर तक टिके नहीं रह सके और आउट हो गए। उन्होंने 48 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के से 79 रन बनाए। कोहली को आउट कर शमी ने कुल 2 विकेट लिए।