फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: DD beat kkr by 27 runs

'गुरु' द्रविड़ का कमाल, दिल्ली डेयरडेविल्स को मिली चौथी जीत

Mon, 02 May 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
IPL-9: DD beat kkr by 27 runs

'गुरु' राहुल द्रविड़ की कोचिंग का कमाल अब आईपीएल में भी दिखने लगा है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को हराते हुए लीग में चौथी जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 186 रन बनाए। उसकी ओर से करुण नायर ने 68 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। साथ ही सैम ब्लिंग्स (54) के साथ करुण ने चौथे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


इसके बाद जब लग रहा था कि दिल्ली की टीम 160 रन भी नहीं बना पाएगी तो ऐसे में कैरेबियाई बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथवेट क्नेरीज पर आए और अंतिम ओवरों में 11 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के के साथ 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस जोरदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 18.3 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई जिससे टीम लक्ष्य से 27 रन दूर रह गई। हालांकि ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 72 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

अंतिम 10 गेंदों में गंवा दिए 5 विकेट और हार गए मैच

IPL-9: DD beat kkr by 27 runs
गौतम गंभीर

एक समय कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का स्कोर 16.5 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन था, लेकिन इसके बाद टीम के लिए विकेटों का पतन शुरू हो गया और उसने अंतिम 10 गेंदों में 8 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम सिमट गई।

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लगातार 4 हार के बाद दिल्ली की इस टीम पर यह पहली जीत है। दिल्ली के कप्तान और तेज गेंदबाज जहीर खान ने 3.3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके।

इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गई है। उसने अब तक खेले 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर दूसरे पायदान पर पहुंच गई। लंबे समय के बाद दिल्ली शीर्ष 2 टीमों के अंदर पहुंची है। हार के बाद कोलकाता की टीम 7 मैचों से 4 जीत के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed