{"_id":"6a01c037fc1904ff270d0fe7","slug":"ipl-2026-rcb-vs-mi-krunal-pandya-shared-photo-of-injury-on-stomach-see-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पेट पर चोट, पैरों में क्रैम्प्स...फिर भी डटे रहे क्रुणाल पांड्या, RCB की जीत के बाद पोस्ट की तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: पेट पर चोट, पैरों में क्रैम्प्स...फिर भी डटे रहे क्रुणाल पांड्या, RCB की जीत के बाद पोस्ट की तस्वीर
Mon, 11 May 2026 05:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 11 May 2026 05:10 PM IST
सार
आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर जीत में क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा है। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की दलहीज पर पहुंचाया।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ANI-Krunal Pandya (Insta Story)
विस्तार
आईपीएल में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच के कुछ घंटों बाद क्रुणाल ने इंस्टाग्राम पर अपने पेट पर पड़े गहरे चोट के निशान की तस्वीर साझा की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्रुणाल ने फोटो के साथ लिखा, 'कुछ निशान इस बात का सबूत होते हैं कि लड़ाई लड़ना वाकई मायने रखता था।'
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ANI
मुश्किल परिस्थिति में संभाली पारी
167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 39 रन पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार भी जल्द पवेलियन लौट गए। ऐसे दबाव भरे माहौल में नंबर-पांच पर बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या ने पारी को संभाला। उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

दर्द से जूझते हुए लगाए छक्के
पारी के दौरान क्रुणाल को लगातार क्रैम्प्स की समस्या होने लगी। पहले हैमस्ट्रिंग और फिर ग्लूट्स में दर्द बढ़ता गया। एक समय तो वह दर्द से मैदान पर गिर पड़े। इस दौरान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रेयान रिकेल्टन ने खेल भावना दिखाते हुए उन्हें उठने में मदद की। हालांकि, दर्द के बावजूद क्रुणाल ने हार नहीं मानी। 18वें ओवर में जब मुंबई ने स्पिनर अल्लाह गजनफर को गेंदबाजी पर लगाया, तब आरसीबी को 18 गेंदों में 30 रन चाहिए थे। क्रुणाल ने उसी ओवर में दो बड़े छक्के जड़ दिए। खास बात यह रही कि हर बड़े शॉट के बाद वह दर्द से जमीन पर गिरते दिखे, लेकिन फिर उठकर बल्लेबाजी जारी रखी।
(फोटो क्रेडिट: क्रुणाल पांड्या इंस्टाग्राम स्टोरी)

आरसीबी ने मुंबई को हराया
- फोटो : IANS
आखिरी गेंद पर जीती आरसीबी
क्रुणाल के आउट होने तक आरसीबी जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी। आखिर में भुवनेश्वर कुमार ने अहम छक्का लगाकर मुकाबले को अंतिम गेंद तक पहुंचाया। आखिरी गेंद पर टीम को दो रन चाहिए थे, जिसे आरसीबी ने पूरा कर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
क्रुणाल के आउट होने तक आरसीबी जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी। आखिर में भुवनेश्वर कुमार ने अहम छक्का लगाकर मुकाबले को अंतिम गेंद तक पहुंचाया। आखिरी गेंद पर टीम को दो रन चाहिए थे, जिसे आरसीबी ने पूरा कर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ANI
मैच के बाद भावुक हुए क्रुणाल
मैच खत्म होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे हारना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन अगर हारता हूं तो उसे स्वीकार करना और खुद को बेहतर बनाना जानता हूं। क्रिकेट आपको विनम्र बनाता है क्योंकि यहां अच्छे दिनों से ज्यादा बुरे दिन आते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पत्नी हमेशा मेरी ताकत रही हैं। मेरी मां का भी बड़ा योगदान है। मैं अपने पिता को हमेशा याद करता हूं। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे अच्छा खेलते देखकर जरूर खुश होते।'