फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Rajasthan Royals likely to trade Sanju Samson for CSK allrounders Ravindra Jadeja and Sam Curran know

IPL 2026 से पहले बड़े ट्रेड की संभावना: CSK का हिस्सा बन सकते हैं सैमसन, नई जर्सी में दिखेंगे जडेजा और करन?

Sun, 09 Nov 2025 10:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Nov 2025 10:26 PM IST
सार

संजू सैमसन पिछले 11 वर्षों से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं और 2021 से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2025 के समापन के बाद उन्होंने संकेत दिए थे कि वे टीम बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
IPL 2026 Rajasthan Royals likely to trade Sanju Samson for CSK allrounders Ravindra Jadeja and Sam Curran know
सैम करन-संजू सैमसन-रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा ट्रेड देखने को मिल सकता है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दो स्टार ऑलराउंडर्स रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड कर सकती है। संजू सैमसन पिछले 11 वर्षों से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं और 2021 से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2025 के समापन के बाद उन्होंने संकेत दिए थे कि वे टीम बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन

सीएसके के लिए खेल सकते हैं सैमसन
वहीं, एक वरिष्ठ सीएसके अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में पुष्टि की कि फ्रेंचाइजी संजू सैमसन को टीम में शामिल करने में दिलचस्पी रखती है। अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'सभी को पता है कि हम संजू को अपनी टीम में चाहते हैं। हमने इस ट्रेडिंग विंडो में अपनी रुचि जताई है। राजस्थान की मैनेजमेंट फिलहाल विकल्पों पर विचार कर रही है, लेकिन हमें उम्मीद है कि संजू हमारे लिए खेलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

नई जर्सी में दिखेंगे जडेजा और करन?
रवींद्र जडेजा लंबे समय से सीएसके की रीढ़ माने जाते रहे हैं और उन्होंने धोनी की अनुपस्थिति में कप्तानी भी संभाली थी। वहीं इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन, सीएसके और पंजाब किंग्स दोनों टीमों के लिए खेल चुके हैं। अगर यह ट्रेड होता है, तो यह आईपीएल इतिहास के सबसे चौंकाने वाले और बड़े सौदों में से एक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ट्रेड के नियम?
नियमों के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइजी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को अपनी रुचि की आधिकारिक सूचना देनी होगी। इसके बाद खिलाड़ियों की लिखित सहमति मिलने पर यह समझौता आगे बढ़ेगा और गवर्निंग बॉडी की मंजूरी के बाद ही ट्रेड को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed