फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings Orange Purple Cap Players List RCB PBKS SRH RR CSK MI

IPL 2026 Points Table: लीग चरण में आधे से ज्यादा मैच हुए पूरे, इन चार टीमों का दबदबा; कोहली से छिनी ऑरेंज कैप

Sun, 26 Apr 2026 09:07 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 26 Apr 2026 09:07 AM IST
सार

IPL Points Table Team Standings 2026: आईपीएल 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। सभी टीमों ने लीग चरण में अपने आधे मुकाबले खेल लिए हैं। आइए जानते 36 लीग मुकाबलों के बाद अंक तालिका का हाल क्या है और ऑरेंज-पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे चल रहा है...

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings Orange Purple Cap Players List RCB PBKS SRH RR CSK MI
आईपीएल 2026 अंक तालिका - फोटो : PTI

विस्तार

IPL 2026 Points Table All Team: आईपीएल 2026 में कुल 70 लीग चरण के मुकाबले खेले जाने हैं और अब तक मौजूदा सीजन में 36 मैच पूरे हो गए हैं। सभी 10 टीमों ने आधा सफर तय कर लिया है। पहले चरण में पंजाब किंग्स का दबदबा देखने को मिला क्योंकि इस टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और वह शीर्ष पर बनी हुई है। अब यहां से आईपीएल का मौजूदा सीजन रोमांचक हो जाएगा क्योंकि अब प्लेऑफ की दौड़ बेहद कठिन होगी। यहां से जो भी टीम मैच हारेगी, उसके लिए आगे का सफर मुश्किल होता चला जाएगा। 
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 265 रन का लक्ष्य हासिल किया, तो दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य हासिल किया। आइए देखते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज और पर्पल कैप फिलहाल किस खिलाड़ी के पास है...
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब शीर्ष पर बरकरार
अंक तालिका में पंजाब किंग्स ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। पंजाब सात मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) सात मैचों से 10 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद आठ मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स आठ मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स सात मैचों से छह अंक लेकर पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स सात मैचों से 6 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस सात मैचों से छह अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस सात मैचों से चार अंक लेकर आठवें, लखनऊ सुपर जाएंट्स सात मैचों से चार अंक लेकर नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स सात मैचों से तीन अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में नेट रन रेट की वजह से अंतर है।
विज्ञापन

ऑरेंज-पर्पल की दौड़ में कौन आगे?
ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने राजस्थान के खिलाफ 29 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर इसे हासिल किया। अभिषेक के आठ मैचों की आठ पारियों में 380 रन हो गए हैं। इसमें 36 चौके और 28 छक्के शामिल हैं। केएल राहुल सात मैचों की सात पारियों में 357 रन बनाकर दूसरे और वैभव सूर्यवंशी आठ मैचों में 357 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। मालूम हो कि शनिवार को केएल राहुल और वैभव दोनों ने शतक लगाया था, लेकिन दोनों की टीमों को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के खिलाफ दिल्ली के लिए राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी, जबकि राजस्थान के वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन बनाए थे। सीएसके के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने सात मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed