{"_id":"69ede71e6cb9c4574d0b1cce","slug":"ipl-2026-mohammad-kaif-makes-bold-claim-says-india-has-found-its-next-superstar-in-vaibhav-suryavanshi-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत को अगला सुपरस्टार मिल गया है; मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत को अगला सुपरस्टार मिल गया है; मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा दावा
Sun, 26 Apr 2026 03:51 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:51 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में अगला सुपरस्टार मिल गया है। वैभव आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 36 गेंदों पर शतक लगा दिया। शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की तारीफ की है।
विज्ञापन
कैफ ने बताया निडर बल्लेबाज
कैफ ने कहा, वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है। सिर्फ 15 साल की उम्र में वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं। उसने प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे। पिछली बार हैदराबाद में हिंगे ने उसे आउट किया था, लेकिन यहां जयपुर में सूर्यवंशी हिसाब बराबर करने के मिशन पर थे और जबरदस्त तरीके से ऐसा किया। इस युवा बल्लेबाज ने पैट कमिंस जैसे शीर्ष गेंदबाजों के सामने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। उनहोंने पैट कमिंस की पहली ही बॉल पर जोरदार छक्का मारा। वह एक निडर, टैलेंटेड खिलाड़ी है जो आईपीएल में ऐसे छा रहा है जैसे गली क्रिकेट खेल रहा हो।
कैफ ने कहा, दो सीजन में दो शतक, दोनों में 250 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट। इससे आपको वैभव की मानसिकता के बारे में सब कुछ पता चलता है। उसे गेंदबाज के नाम या मैच की स्थिति की कोई परवाह नहीं है। वह बस अटैक करता रहता है।

कैफ ने तकनीकी खूबियों के बारे में बताया
कैफ ने उन तकनीकी खूबियों के बारे में बताया जो सूर्यवंशी को खास बनाती हैं। उन्होने कहा, वैभव एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी करते हैं जिसने 10 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो। उनकी शुरू में लेंथ पहचानने की काबिलियत, क्रीज पर उसका बैलेंस और उनकी रॉ पावर, ये सब वर्ल्ड-क्लास हैं। इतनी कम उम्र में यह एक असाधारण प्रतिभा है। अगर वह फिट रहते हैं, अपना फोकस बनाए रखते हैं, रनों के पीछे ऐसे ही जाता है तो भारतीय क्रिकेट को अगले 20 से 25 वर्षों के लिए अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।