{"_id":"69c7bce436add1d806005492","slug":"ipl-2026-mitchell-starc-hits-back-at-critics-reveals-reason-for-early-absence-and-apologises-to-dc-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आलोचकों पर भड़के मिचेल स्टार्क, बताया आईपीएल के शुरुआती चरण से बाहर होने का कारण; DC से मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आलोचकों पर भड़के मिचेल स्टार्क, बताया आईपीएल के शुरुआती चरण से बाहर होने का कारण; DC से मांगी माफी
Sat, 28 Mar 2026 05:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:05 PM IST
सार
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 से शुरुआती गैरमौजूदगी पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह कोहनी और कंधे की चोट से उबर रहे हैं, न कि कमिटमेंट की कमी है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि फिट होते ही जल्द टीम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
केएल राहुल-मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से अपनी गैरमौजूदगी को लेकर हो रही आलोचनाओं पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने साफ किया कि वह किसी लापरवाही या कमिटमेंट की कमी के कारण नहीं, बल्कि चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इससे पहले शुक्रवार को स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने भी सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज की अनुपलब्धता को लेकर जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11

क्या है पूरा मामला?
स्टार्क अभी तक दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़े हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बहस छिड़ गई। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर सहित कई लोगों ने विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे। स्टार्क ने खुद सामने आकर बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई समर के दौरान कोहनी और कंधे में चोट लगी थी, जिसकी गंभीरता उन्हें शुरुआत में पता नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल रिहैब और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही यह घोषणा कर चुका है कि स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस कार्य प्रबंधन के चलते आईपीएल के शुरुआती चरण से बाहर रहेंगे।

मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
आलोचकों को दिया जवाब
स्टार्क ने मीडिया में चल रही खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग अधूरी और गलत जानकारी के आधार पर बयान दे रहे हैं और ऐसे पेश कर रहे हैं जैसे उन्हें उनके शरीर की स्थिति ज्यादा पता हो।

दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से मांगी माफी
स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने माना कि उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए मुश्किल है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द से जल्द टीम से जुड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार टीम के संपर्क में हैं और जैसे ही फिट होंगे, आईपीएल में वापसी करेंगे।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Live Streaming: वानखेड़े में मुंबई की केकेआर से टक्कर, किसका पलड़ा भारी? लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी