{"_id":"6a080c220ddcf785d80a1d5a","slug":"ipl-2026-lucknow-super-giants-captain-rishabh-pant-has-been-fined-rs-12-lakh-or-maintaining-a-slow-over-rate-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर क्यों लगा जुर्माना? सीएसके के खिलाफ मैच के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर क्यों लगा जुर्माना? सीएसके के खिलाफ मैच के बाद हुई कार्रवाई
Sat, 16 May 2026 11:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 May 2026 11:48 AM IST
सार
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। लेकिन जीत के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगा जिसके चलते टीम का जश्न फीका पड़ गया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IANS
विस्तार
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ का शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से सामना था और मैच में धीमी ओवर गति को लेकर पंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जुर्माना लगाया है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने सीएसके को हराया था।
विज्ञापन
मौजूदा सीजन में टीम का पहला अपराध
पंत पर आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत जुर्माना लगाया गया है जो धीमी ओवर गति से जुड़ा है। चूंकि मौजूदा सीजन में लखनऊ का यह पहला अपराध था इसलिए पंत पर आईपीएल की शीर्ष परिषद ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। आईपीएल ने बयान में कहा, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सीएसके पर भारी पड़ी लखनऊ की टीम
मैच की बात करें तो आकाश सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके को सात विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 गेंदों के शेष रहते तीन विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का 'खेल'
इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम छठे पायदान पर पहुंच गई। उसके खाते में 12 अंक हैं और नेट रन रेट 0.027 हो गया है। वहीं, प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टॉप-4 में आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और पंजाब की टीमें हैं।