{"_id":"6a084d7097c045bb9b0148fe","slug":"ipl-2026-lsg-vs-csk-ravi-shastri-defends-anshul-kamboj-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs CSK: रवि शास्त्री ने किया अंशुल कंबोज का बचाव, कहा- आप गलतियों से जो सीखते हैं, वो ज्यादा जरूरी है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs CSK: रवि शास्त्री ने किया अंशुल कंबोज का बचाव, कहा- आप गलतियों से जो सीखते हैं, वो ज्यादा जरूरी है
Sat, 16 May 2026 04:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 16 May 2026 04:43 PM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने अंशुल कंबोज का बचाव करते हुए कहा कि युवा गेंदबाज इस अनुभव से काफी कुछ सीखेंगे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : ANI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले में काफी महंगा साबित होना पड़ा। कंबोज ने अपने 2.4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 63 रन खर्च किए। मैच के दौरान एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने उनकी चार लगातार गेंदों पर चार छक्के जड़ते हुए टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रवि शास्त्री ने बताया क्या हो सकती थी बेहतर रणनीति
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने अंशुल कंबोज का बचाव करते हुए कहा कि युवा गेंदबाज इस अनुभव से काफी कुछ सीखेंगे। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' से बातचीत में कहा कि जब बल्लेबाज मिशेल मार्श शॉर्ट गेंदों पर हमला कर रहे थे, तब कंबोज को अपनी रणनीति बदलनी चाहिए थी।
शास्त्री ने कहा, 'अंशुल कंबोज को ज्यादा यॉर्कर फेंकनी चाहिए थीं और स्टंप्स को टारगेट करना चाहिए था। अगर बल्लेबाज शॉर्ट बॉल का इंतजार कर रहा है, तो या तो यॉर्कर डालें या ऑफ स्टंप के बाहर तेज बाउंसर करें। छाती या कमर की ऊंचाई वाली गेंदें मार्श जैसे बल्लेबाज आसानी से खेल लेते हैं।'

'गलतियां ही सिखाती हैं'
रवि शास्त्री ने कहा कि ऐसे मुश्किल पल ही युवा खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेटर बनाते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें चार छक्के नहीं लगे होते, तो शायद वह इससे कुछ नहीं सीखते। हर खिलाड़ी गलतियां करता है, लेकिन उनसे सीखना सबसे जरूरी होता है।'
हार के बावजूद सीएसके के प्रदर्शन में दिखीं सकारात्मक बातें
हालांकि, सीएसके को मुकाबले में हार मिली, लेकिन शास्त्री ने टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, इसके बावजूद चेन्नई ने 187/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस मैच में कार्तिक शर्मा ने 71 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। शुरुआती झटकों के बाद दोनों बल्लेबाजों ने टीम को संभाला। शास्त्री ने कहा, 'यह आसान विकेट नहीं था, लेकिन सीएसके ने फिर भी 187 रन बनाए। अगर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ फॉर्म में लौटते हैं, तो टीम और मजबूत होगी। गेंदबाज भी सीखेंगे कि ऐसी पिचों पर किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए।'

अगले मैच में वापसी की उम्मीद
पूर्व भारतीय कोच का मानना है कि सीएसके इस हार से सबक लेकर अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं इसे सिर्फ एक खराब दिन मानता हूं। इस मैच से टीम को कई सीख मिली हैं और मुझे उम्मीद है कि चेन्नई सुपर किंग्स अगले मैच में शानदार वापसी करेगी।'
प्लेऑफ की राह मुश्किल
सीएसके के अब 12 मैचों में 12 अंक हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन