फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 KKR VS GT: Angkrish Raghuvanshi hits fifth century of season made record know

KKR vs GT: महज 21 साल की उम्र में अंगकृष रघवुंशी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक ही सीजन में ठोके पांच अर्धशतक

Sat, 16 May 2026 10:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2026 10:54 PM IST
सार

अंगकृष महज 21 साल की उम्र में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
IPL 2026 KKR VS GT: Angkrish Raghuvanshi hits fifth century of season made record know
अंगकृष रघुवंशी - फोटो : IANS

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह महज 21 साल की उम्र में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

रघुवंशी का रिकॉर्ड
21 साल और 345 दिन की उम्र में रघुवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक था। एक आईपीएल सीजन में 21 साल की उम्र में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत (साल 2018) और यशस्वी जायसवाल (साल 2023) शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 6-6 बार यह कारनामा किया है। वहीं, देवदत्त पड्डिकल ने साल 2022 में पांच बार ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुवंशी के पांच अर्धशतक
अंगकृष रघुवंशी ने इस आईपीएल सीजन के अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 52 रन बनाए। अंगकृष ने तीन मई को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध दूसरे मैच में भी अर्धशतक (59) लगाया, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 71 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

केकेआर की पारी
आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में केकेआर ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिन एलन के साथ पहले विकेट के लिए 4.3 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की। रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन जोड़े। फिन एलन 35 गेंदों में 10 छक्कों और चार चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए। यहां से रघुवंशी ने कैमरन ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 247/2 के स्कोर तक पहुंचाया। रघुवंशी 44 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों के साथ 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज और साईं किशोर ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed