{"_id":"69711927bc467a95790bf379","slug":"ipl-2026-kkr-appoints-dishant-yagnik-as-fielding-coach-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल से पहले KKR के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल से पहले KKR के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल
Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
सार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले पूर्व विकेटकीपर दिशांत याग्निक को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। याग्निक अनुभवी सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़कर केकेआर की फील्डिंग को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
दिशांत याग्निक-अभिषेक नायर
- फोटो : KKR
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिशांत याग्निक को आईपीएल 2026 से पहले टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया। फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा कि दिशांत याग्निक टीम के लिए अनुभव का खजाना और फील्डिंग में उत्कृष्टता की पैनी समझ लेकर आएंगे। केकेआर एक नए और मजबूत सपोर्ट स्टाफ के साथ आगामी आईपीएल सीजन में उतरने जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
केकेआर के नए सपोर्ट स्टाफ में कौन-कौन शामिल?
- अभिषेक नायर - हेड कोच
- ब्रावो - मेंटर
- शेन वॉटसन - असिस्टेंट कोच
- टिम साउदी - बॉलिंग कोच
- आंद्रे रसेल - पॉवर कोच
- दिशांत याग्निक - फील्डिंग कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
दिशांत का करियर
दिशांत याग्निक एक विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और 2011 से 2014 के बीच आईपीएल में 25 मैच खेले। संन्यास के बाद वे कई सीजन तक आईपीएल में फील्डिंग कोच की भूमिका निभाते रहे हैं। आईपीएल 2026 का आयोजन 26 मार्च से 31 मई के बीच किया जाएगा।
दिशांत याग्निक एक विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और 2011 से 2014 के बीच आईपीएल में 25 मैच खेले। संन्यास के बाद वे कई सीजन तक आईपीएल में फील्डिंग कोच की भूमिका निभाते रहे हैं। आईपीएल 2026 का आयोजन 26 मार्च से 31 मई के बीच किया जाएगा।