{"_id":"6a11359188284e56b50c8588","slug":"ipl-2026-gujarat-titans-reach-playoffs-for-fourth-time-winning-chances-key-reason-behind-their-success-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: अबतक चार बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है गुजरात टाइटंस, दूसरे खिताब पर निगाहें; क्या है सफलता का राज?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: अबतक चार बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है गुजरात टाइटंस, दूसरे खिताब पर निगाहें; क्या है सफलता का राज?
Sat, 23 May 2026 10:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 May 2026 10:35 AM IST
सार
शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम एक बार फिर आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। गुजरात अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसका क्वालिफायर-1 में सामना गत चैंपियन आरसीबी से होना है। आइए जानते हैं कि किस तरह गुजरात ने मौजूदा सीजन में वापसी की और शीर्ष दो में रहने में सफल रही।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL
विस्तार
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की आईपीएल के 19वें सीजन में पहले छह मैच में तीन हार गई थी। यहां तक कि टीम एक बार 100 रन पर ऑलआउट भी हुई। अभियान पूरी तरह पटरी से उतरा हुआ था, पर अब लीग मैचों के बाद टीम अंक तालिका में नंबर-2 पर खड़ी है। आखिरी आठ में से सात मैच जीतकर टीम यहां तक पहुंची है। आखिरी लीग मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन के रिकॉर्ड अंतर से मात देकर टीम यहां तक पहुंची है। ऐसे में गुजरात टाइटंस को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। लेकिन यह बदलाव किस तरह हुआ है, ये भी जानने लायक है।
विज्ञापन
गिल-सुदर्शन हैं जबरदस्त फॉर्म में
- आईपीएल 2026 में अब तक 638 रन साईं सुदर्शन और 616 रन शुभमन गिल ने बनाए हैं।
- आईपीएल इतिहास में एक टीम के दो बल्लेबाज छह बार ही 600+ रन बना पाए हैं।
- दो बार छह मौकों में से गिल-साई ने अपना नाम लिखवाया है 600+ रन के आंकड़े पर।
- लगातार पांच बार साई सुदर्शन मौजूदा आईपीएल सीजन 50+ स्कोर बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं।
- गिल ने छह अर्धशतक लगाए हैं जिनमें 23 गेंद पर उनका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनिंग साझेदारी से पड़ रहे हैं भारी
गुजरात की सफलता का सबसे बड़ा कारण बेहतरीन शुरुआत मिलना है। 486 रन गिल-सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल के मौजूदा सीजन में जोड़ चुकी है। इस सलामी जोड़ी ने मौजूदा सीजन के 14 मैचों में तीन बार शतकीय और दो बार 50+ रनों की साझेदारी की है।

मध्य क्रम में बटलर-सुंदर बने दीवार
- मध्य क्रम में जोस बटलर व वॉशिंगटन सुंदर बल्ले से दीवार बने हुए हैं।
- बटलर ने 469 और सुंदर ने 303 रन इस सीजन में टीम के लिए बनाए हैं।
- उनके बाद सबसे ज्यादा रन राहुल तेवतिया (98) रन) ने बनाए हैं।
- इसके चलते आखिरी आठ मैच में टीम ने अधिकतम छह विकेट ही खोए हैं।
गेंदबाजों का नहीं मिल रहा किसी को तोड़
गुजरात टीम में तेज गेंदबाजी और स्पिन का बेहतरीन संतुलन दिखा है। कगिसो रबादा (24 विकेट) पर्पल कैप सूची में दूसरे व राशिद खान (19 विकेट) चौथे नंबर पर चल रहे हैं। राशिद इसलिए अहम है कि सीजन के शीर्ष-10 गेंदबाजों में सिर्फ दो ही स्पिनर हैं। मोहम्मद सिराज (17), प्रसिद्ध कृष्णा (14) व जेसन होल्डर (13 विकेट) भी किफायती साबित हुए हैं।