Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Chinnaswamy Stadium permitted to host IPL and international matches

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे आईपीएल के मुकाबले? कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने दी बड़ी जानकारी

Sat, 17 Jan 2026 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Jan 2026 08:07 PM IST
सार

आईपीएल 2026 के मुकाबलों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को कर्नाटक सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
IPL 2026: Chinnaswamy Stadium permitted to host IPL and international matches
बंगलूरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 के मुकाबलों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को कर्नाटक सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। राज्य सरकार के गृह विभाग की तरफ से बनाई गई टास्क फोर्स की रिपोर्ट की जांच के बाद कर्नाटक सरकार ने शनिवार को केएससीए को बंगलूरू स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी आईपीएल मैच कराने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UPW vs MI Highlights: यूपी वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, मुंबई इंडियंस को हराया; जानें तालिका का हाल
विज्ञापन

 
Trending Videos

सरकार ने केएससीए पर जताया तय मानकों को पूरा करने का भरोसा
  • केएससीए के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, 'हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक सरकार के गृह विभाग ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ  को बंगलुरू के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैच होस्ट करने की इजाजत दे दी है।'
  • मृत्युंजय ने कहा कि संघ को भरोसा है कि वह सरकारी कमेटी द्वारा तय किए गए सभी मानक पूरे कर लेगी। उन्होंने कहा, 'यह अनुमति सरकार और संबंधित अधिकारियों द्वारा तय की गई खास शर्तों और नियमों का पालन करने पर निर्भर है। केएससीए को भरोसा है कि वह सभी तय शर्तों को पूरा करेगा।'
विज्ञापन

पिछले साल हुई भगदड़ के बाद से चिन्नास्वामी में नहीं हुए मैच
  • पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल ट्रॉफी जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्टेडियम में सभी क्रिकेट गतिविधियों को रोक दिया गया था। बाद में जांच के दौरान 4 जून को हुई भगदड़ के लिए भीड़ प्रबंधन के उपायों की कमी को जिम्मेदार माना गया। जश्न के दौरान लगभग तीन लाख प्रशंसक वेन्यू पर जमा हो गए थे।
  • राज्य संघ के प्रवक्ता मृत्युंजय ने कहा, 'संघ पहले ही एक्सपर्ट रिव्यू कमेटी के सामने एक डिटेल्ड कम्प्लायंस रोडमैप पेश कर चुका है और सभी सेफ्टी, सिक्योरिटी और भीड़-प्रबंधन उपायों को पूरी तरह से लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'
  • पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की अगुवाई वाली नई स्टेट एसोसिएशन टीम पिछले महीने से क्रिकेट को चिन्नास्वामी में वापस लाने के लिए अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के साथ बातचीत कर रही है। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आगामी आईपीएल के दौरान अपने होम मैच रायपुर और पुणे में स्थानांतरित करने की खबरों पर कुछ समय के लिए रोक लग गई है।
विज्ञापन

आरसीबी ने केएससीए को भेजा भीड़ नियंत्रण के लिए सुझाव
शुक्रवार को केएससीए को भेजे गए एक पत्र में आरसीबी ने चिन्नास्वामी पर 300-350 AI-कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया था और इस पहल के लिए अनुमानित 4.50 करोड़ रुपये का खर्च उठाने की पेशकश की थी। हालांकि, इस बारे में आखिरी फैसला जल्द ही केएससीए मैनेजिंग कमेटी की मीटिंग में लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के शेष मैच में क्यों नहीं खेलेंगे रहाणे और यशस्वी? मुंबई क्रिकेट संघ को दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed