IPL 2026: चंद्रकांत पंडित ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच पद से इस्तीफा, 2024 में दिलाया था टीम को खिताब
आईपीएल 2024 की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तगड़ा झटका लगा है। मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को दी।
विस्तार
केकेआर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'चंद्रकांत पंडित ने नए अवसरों को तलाशने का निर्णय लिया है और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच के रूप में आगे नहीं बढ़ेंगे। हम उनके अमूल्य योगदान के लिए आभारी हैं, जिनमें केकेआर को 2024 की टाटा आईपीएल चैंपियनशिप दिलाना और एक मजबूत टीम बनाना शामिल है। उनके नेतृत्व और अनुशासन ने टीम पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा है। हम उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।' चंद्रकांत पंडित को 2022 में केकेआर का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
We wish you the best for your future endeavours, Chandu Sir 🤗
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 29, 2025
PS: Once a Knight, always a Knight. Kolkata will always be your home 💜 pic.twitter.com/GF0LxX5fIz
आईपीएल के 18वें सत्र में केकेआर का सफर कुछ खास नहीं रहा। सत्र की शुरुआत से पहले टीम ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था और अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी। इस संस्करण में फ्रेंचाइजी ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिनमें उसे सिर्फ पांच मैचों में जीत मिली जबकि सात में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 में केकेआर आठवें स्थान पर रही।