फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: BCCI Cracks Down on Presence of Unauthorized Individuals with Players Advisory to be Issued

IPL 2026: खिलाड़ियों के साथ अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी पर बीसीसीआई सख्त, सभी टीमों को जारी होगी एडवाइजरी

Thu, 07 May 2026 05:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 07 May 2026 05:23 PM IST
सार

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के साथ अनाधिकृत लोग यात्रा और टीम होटलों में मौजूद पाए गए हैं, जो तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। बोर्ड जल्द सभी टीमों को एडवाइजरी जारी करेगा और नियमों का पालन नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
IPL 2026: BCCI Cracks Down on Presence of Unauthorized Individuals with Players Advisory to be Issued
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI/Amarujala AI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के व्यवहार में अनियमितताएं सामने आई हैं, जिन्हें बोर्ड गंभीरता से देख रहा है।
विज्ञापन

IPL 2026: BCCI Cracks Down on Presence of Unauthorized Individuals with Players Advisory to be Issued
देवजीत सैकिया - फोटो : @assamcric
बीसीसीआई का सख्त रुख
सैकिया के मुताबिक, बीसीसीआई ने यह पाया है कि कुछ अनाधिकृत लोग खिलाड़ियों के साथ यात्रा कर रहे हैं। इनमें टीम बसों में सफर करना और टीम होटलों में प्रवेश जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। बीसीसीआई सचिव ने साफ किया कि सभी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक एडवाइजरी जारी की जाएगी, ताकि सुरक्षा और संचालन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा, 'कुछ तय प्रोटोकॉल हैं, और अगर कोई उनका पालन नहीं करता है, तो बीसीसीआई उचित कार्रवाई करेगा।'

हालांकि, बोर्ड की ओर से फिलहाल किसी विशेष फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी या व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा, टीम अनुशासन और टूर्नामेंट संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से हुई शुरुआत?
पिछले महीने (अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) दो अलग-अलग मौकों पर जांच के दायरे में आई थी। सबसे पहले, टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और कड़ी चेतावनी दी गई। इसके बाद आरआर के कप्तान रियान पराग को कथित तौर पर न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते देखा गया था।

सैकिया ने आईएनएस से कहा कि इन घटनाओं को बीसीसीआई ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, 'हमने इन मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आप पहले ही राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और एक खिलाड़ी के वेपिंग करते पकड़े जाने की घटना देख चुके हैं। ये घटनाएं पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में हैं। हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं।' उन्होंने कहा कि नई एडवाइजरी जारी होने के बाद अगर कोई भी नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। फिर वो चाहे खिलाड़ी हो, टीम अधिकारी या मालिक, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed