फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Aquib Nabi Dar Ready to Make a Splash for Delhi Capitals

IPL 2026: आईपीएल में दिल्ली के लिए धमाका करने को तैयार आकिब नबी डार, भारतीय टीम के लिए खेलना है 'अल्टीमेट गोल'

Fri, 27 Mar 2026 09:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:24 PM IST
सार

आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा, और उनका फोकस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा कि उनका असली सपना भारत के लिए खेलना और टीम को मैच जिताना है।

विज्ञापन
IPL 2026: Aquib Nabi Dar Ready to Make a Splash for Delhi Capitals
आकिब नबी - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उभरते क्रिकेटर आकिब नबी ने आईपीएल में चयन के बाद अपने बड़े लक्ष्य का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनका “अल्टीमेट गोल” भारत के लिए खेलना और टीम को जीत दिलाना है। बारामूला के अपने घर से आईपीएल ऑक्शन देखते हुए नबी के लिए वह पल बेहद भावुक था। जैसे ही उनका नाम बोली में आया और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा, उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। नबी ने बताया कि वह उस समय अपने कमरे में थे और बाहर लोग जश्न मना रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

आईपीएल में खेलने की जताई इच्छा
नबी ने कहा कि उनके लिए पैसे से ज्यादा अहम आईपीएल में खेलने का मौका था। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ एक बार आईपीएल खेलना चाहता था, चाहे मुझे बेस प्राइस 30 लाख ही क्यों न मिले।' हाल ही में जम्मू-कश्मीर टीम के साथ रणजी ट्रॉफी जीतने वाले नबी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उनकी गेंदबाजी की लाइन-लेंथ और अनुशासन टीम की सफलता में अहम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं आकिब
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी नबी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं। नबी का मानना है कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन उनके लिए भारतीय टीम का रास्ता खोल सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं चयन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मेरा फोकस सिर्फ आईपीएल में अच्छा करने पर है।'

विज्ञापन

गेंदबाजी पर क्या बोले आकिब?
अपनी गेंदबाजी के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी ताकत नई गेंद से स्विंग कराना है, साथ ही टी20 में जरूरी यॉर्कर और स्लोअर गेंदें भी उनके पास हैं। 29 वर्षीय नबी ने माना कि उन पर अपेक्षाओं का दबाव रहेगा, लेकिन वह केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत से राज्य में क्रिकेट का बुनियादी ढांचा बेहतर होगा और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed