फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Zaheer Khan appointed as new mentor of lucknow super giants unveiling will happen later today

IPL 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले जहीर खान की हुई इस टीम में एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें

Wed, 28 Aug 2024 10:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 28 Aug 2024 10:54 AM IST
सार

अपने कोचिंग करियर से पहले जहीर तीन आईपीएल टीमों - मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 10 संस्करणों में जहीर ने इन टीमों के लिए 100 मैचों में भाग लिया जिसमें 7.58 की इकोनॉमी रेट के साथ 102 विकेट लिए।

विज्ञापन
IPL 2025: Zaheer Khan appointed as new mentor of lucknow super giants unveiling will happen later today
जहीर खान - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 से पहले इस साल के अंत में मेगा नीलामी का आयोजन होगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ दिग्गज गेंदबाज की दो साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।
विज्ञापन

IPL 2025: Zaheer Khan appointed as new mentor of lucknow super giants unveiling will happen later today
जहीर खान - फोटो : zaheer_khan34
जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। टीम मैनेजमेंट बुधवार (आज) को इसकी आधिकारिका पुष्टि कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया - जहीर खान को टीम मेंटर नियुक्त किया गया है। आज इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: Zaheer Khan appointed as new mentor of lucknow super giants unveiling will happen later today
गौतम गंभीर - फोटो : Screen Grab
गंभीर संभाल चुके हैं यह जिम्मेदारी
जहीर से पहले गौतम गंभीर इस पद पर काबिज थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थामा और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। तब से लखनऊ सुपर जाएंट्स में मेंटर का पद खाली है। आगामी संस्करण से पहले दिग्गज गेंदबाज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

IPL 2025: Zaheer Khan appointed as new mentor of lucknow super giants unveiling will happen later today
गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्कल - फोटो : IPL
मोर्कल ने दिया गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा
जहीर इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने क्रिकेट निदेशक के रूप में कार्य किया, उसके बाद उन्होंने वैश्विक विकास प्रमुख की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल के जाने के बाद लखनऊ के पास फिलहाल कोई गेंदबाजी कोच नहीं है। मोर्केल अब गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं। 

IPL 2025: Zaheer Khan appointed as new mentor of lucknow super giants unveiling will happen later today
जहीर खान - फोटो : zaheer_khan34
इन टीमों के लिए खेल चुके जहीर
अपने कोचिंग करियर से पहले जहीर तीन आईपीएल टीमों - मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 10 संस्करणों में जहीर ने इन टीमों के लिए 100 मैचों में भाग लिया जिसमें 7.58 की इकोनॉमी रेट के साथ 102 विकेट लिए। आखिरी बार आईपीएल में उन्हें 2017 में खेलते देखा गया था, तब वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed