फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Yuvraj to Tendulkar,How legends congratulated century maker Abhishek Sharma, Social Media Reactions

IPL 2025: 'वाह शर्मा जी के बेटे...', गुरु युवराज से लेकर तेंदुलकर तक, दिग्गजों ने शतकवीर अभिषेक को ऐसे दी बधाई

Sun, 13 Apr 2025 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंद में 141 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की। अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा...कई क्रिकेटरों ने अभिषेक की पारी को शानदार बताया और उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
IPL 2025: Yuvraj to Tendulkar,How legends congratulated century maker Abhishek Sharma, Social Media Reactions
सचिन, अभिषेक और युवराज - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का तूफान एक बार फिर देखने को मिला। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया। 246 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स ने नौ गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत में अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 55 गेंद में 14 चौके और 10 छक्के की मदद से 141 रन की पारी खेली। अभिषेक के शतक के बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा...कई क्रिकेटरों ने अभिषेक की पारी को शानदार बताया और उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

 

युवराज ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- वाह शर्मा जी के बेटे! 98 रन पर सिंगल फिर 99 रन पर सिंगल! इतनी परिपक्वता! शानदार पारी अभिषेक शर्मा। ट्रेविस हेड ने भी शानदार खेल दिखाया। इन ओपनर्स को साथ में देखना एक शानदार अनुभव है! SRH vs PBKS मैच में श्रेयस अय्यर ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्हें भी खेलते देखना शानदार है।



वहीं, सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'अभिषेक की हाथ की गति अविश्वसनीय है और जिस तरह से वह गेंद को मीलों दूर भेजने के लिए अपने हाथों को गेंद के नीचे ले जाते हैं, वह देखने लायक है। यह एक बेहतरीन पारी है। इसे जारी रखें!

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने लिखा- रख विश्वास। उन्होंने सनराइजर्स की एक क्लिप भी शेयर की, जिसमें हैदराबाद के खिलाड़ियों ने अभिषेक की पारी को एक शब्द में बताया है। नीतीश रेड्डी ने इसे- 'मास' कहा। वहीं, अभिनव मनोहर ने इसे- बेहद जरूरी बताया। ट्रेविस हेड ने इसे- अविश्वसनीय बताया। वहीं, क्लिप में अभिषेक की मां भी दिख रही हैं। उन्होंने कहा, 'सबको खुशी है, पूरे हैदराबाद को खुशी है, मां को भी खुशी है कि हम मैच जीते हैं। थोड़ा स्टॉप लग गया था, लेकिन अब नहीं लगेगा।' सूर्यकुमार ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मां जी ने बोल दिया तो बोल दिया बस। मुंबई इंडियंस के एक और खिलाड़ी तिलक वर्मा ने भी अभिषेक की तस्वीर साझा की है।






View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)


विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी इस शतक की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं। अभिषेक ने शतक लगाने के बाद एक पर्चा निकाला था, जिस पर लिखा था- यह शतक ऑरेंज आर्मी के लिए है। सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को ऑरेंज आर्मी कहते हैं। डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड के बाद अब अभिषेक शर्मा ने भी हैदराबाद के फैंस के मन में खास जगह बना ली है। अभिषेक को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा- किसी भी खिलाड़ी के लिए उस फॉर्म से गुजरना आसान नहीं होता। टीम और कप्तान का खासतौर पर जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने बल्लेबाजों को बहुत आसान संदेश दिया था। हालांकि मैं अच्छा नहीं कर रहा था। 

अभिषेक ने कहा, 'हेड के साथ बात हुई और यह हम दोनों के लिए एक खास दिन था। मैं कभी भी विकेट के पीछे कुछ नहीं खेलता, लेकिन मैं इस मैच में ऐसे कुछ शॉट्स की कोशिश कर रहा था क्योंकि मैं इस विकेट पर आकार, जहां गेंद में थोड़ी उछाल थी, इस तरह के शॉट्स का इस्तेमाल करना चाहता था। पूरी टीम मेरे माता-पिता का इंतजार कर रही है। वे टीम और ऑरेंज आर्मी के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। हमने कुछ नहीं कहा। हम सिर्फ नैसर्गिक खेल को व्यक्त करना और खेलना चाहते थे। यह खास है और मैं सोच रहा था कि मैं हार के क्रम को तोड़ना चाहता हूं। एक खिलाड़ी और युवा खिलाड़ी के रूप में यह काफी कठिन था, लेकिन टीम का मूड बहुत अच्छा था। युवी पाजी (युवराज सिंह) का खास जिक्र करना चाहूंगा। मैं उनसे बात करता रहा हूं और सूर्यकुमार यादव को भी धन्यवाद। मैं उनके संपर्क में रहा हूं और वह मेरे लिए हमेशा खड़े रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed